
Rohit Sharma: फैन्स के लिए गुड न्यूज़, कोरोना से रिकवर हुए रोहित शर्मा, मैदान पर लौटे
AajTak
इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज़ की शुरुआत से पहले कप्तान रोहित शर्मा फिट हो गए हैं. कोरोना नेगेटिव होने के बाद रोहित शर्मा ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है.
इंग्लैंड दौरे पर पहुंची टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर सामने आई है. भारत के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा कोरोना से रिकवर हो गए हैं. रविवार को रोहित शर्मा की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जिसके बाद वह प्रैक्टिस करने भी उतरे.
रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे एजबेस्टन टेस्ट से पहले कोरोना पॉजिटिव हो गए थे और आइसोलेशन में थे. इसी वजह से वह टेस्ट मैच में हिस्सा नहीं ले पाए थे, लेकिन अब वह फिर मैदान पर वापसी आ गए हैं.
Latest video 📸 Captain Rohit Sharma has joined the Team India 🇮🇳 squad. pic.twitter.com/gS603ofbBs
उम्मीद की जा रही है कि रोहित शर्मा फिट हो पाएंगे, ताकि 7 जुलाई से शुरू हो रही इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज़ में वह टीम इंडिया की अगुवाई कर पाएं. सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जहां पर रोहित शर्मा प्रैक्टिस करते हुए दिख रहे हैं.
गौरतलब है कि रोहित शर्मा अब तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान हैं. हाल ही में घरेलू मैदान पर खत्म हुई साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज़ में भी रोहित शर्मा ने हिस्सा नहीं लिया था और उन्हें रेस्ट दिया गया था. उसके बाद जब इंग्लैंड पहुंची, तब रोहित शर्मा ने प्रैक्टिस मैच खेला था. लेकिन इसी दौरान उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. उनकी जगह एजबेस्टन टेस्ट में टीम इंडिया की कमान जसप्रीत बुमराह को सौंपी गई.
Captain Rohit Sharma batted today at Edgbaston nets. ❣️!! pic.twitter.com/XgVn4m8OAM

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









