
Rohit Sharma: नाक से बह रहा था खून, फिर भी फील्डिंग सेट कर रहे थे रोहित शर्मा
AajTak
भारत ने गुवाहाटी टी-20 मैच में जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम कर ली है. कप्तान रोहित शर्मा ने अपने नाम कप्तानी में कई रिकॉर्ड बनाए, लेकिन वह इस दौरान चोटिल भी हुए. रोहित शर्मा की नाक से खून बह रहा था, इसके बाद भी वह फील्डिंग कर रहे थे.
भारत ने रविवार को हुए मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 16 रनों से हरा दिया. इसी के साथ टी-20 सीरीज पर टीम इंडिया ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. गुवाहाटी में हुए इस मैच के दौरान कई तरह की अड़चनें आईं और कई गजब के पल भी देखने को मिले. मैच के दौरान ही कुछ ऐसा हुआ कि हर भारतीय फैन चिंता में डूब गया. दरअसल, टीम इंडिया जब फील्डिंग कर रही थी उस वक्त कप्तान रोहित शर्मा की हालत खराब हो गई थी. फील्डिंग करते वक्त रोहित शर्मा की नाक से खून बहने लगा था, जिसके बाद वह मैदान छोड़कर चले गए थे. लेकिन हैरानी वाली बात ये थी कि जब रोहित की नाक से खून बह रहा था, उस वक्त भी वह फील्डिंग सेट कर रहे थे.
Yesterday Rohit's nose started bleeding but in spite of that he kept giving instructions & gave his 100% He always thinks about his country & his team first. vey proud of him. Lot’s of love & respect for @ImRo45. I feel proud to be a fan of Rohit.🫡🥺❤️pic.twitter.com/gv7DrpgD0h
गुवाहाटी में जब मैच चल रहा था, उस वक्त नमी काफी ज्यादा थी और तेज़ हवा चल रही थी. फील्डिंग के दौरान अचानक रोहित शर्मा की नाक से खून बहा, दिनेश कार्तिक उनके पास आए और मदद की. रोहित रुमाल से खून हटा रहे थे, लेकिन लगातार बह रहा था. ऐसे में उन्होंने मैदान से बाहर जाने का फैसला लिया.
Dedication 🙌 Rohit sharma kept giving instructions even after nose bleeding#INDvSA #RohitSharma𓃵 pic.twitter.com/wtnuPZwHiI

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









