
Rohit Sharma: जब झूलन गोस्वामी की इन-स्विंगर से परेशान हो गए थे रोहित शर्मा, सुनाया दिलचस्प किस्सा
AajTak
रोहित शर्मा ने महिला टीम की दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की जमकर तारीफ की है. झूलन इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज की समाप्ति के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह सकती हैं. 19 साल की इंटरनेशनल डेब्यू करने वाली झूलन गोस्वामी ने अब तक भारतीय टीम के लिए 12 टेस्ट, 202 वनडे और 68 टी20 मैच खेले हैं.
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने महिला टीम के तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की जमकर तारीफ की है. रोहित ने कहा कि झूलन से देश के युवा काफी कुछ सीख सकते हैं. रोहित ने खुलासा किया कि एनसीए में बैटिंग के दौरान एक मौके पर वह भी झूलन गोस्वामी की इन-स्विंगर का सामना नहीं कर पाए थे. गौरतलब है कि झूलन इंग्लैंड के खिलाफ चल ही वनडे सीरीज की समाप्ति के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह सकती हैं.
रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रे्लिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'जब मैं इंजरी के बाद एनसीए में गया थो तो मैंने उनसे बातचीत की थी. झूलन भी वहां थीं और मुझे गेंदबाजी कर रही थीं. मुझे उनके इन-स्विंगर ने काफी परेशान कर दिया था. झूलन गोस्वामी एक लीजेड हैं. उन्होंने देश के लिए जुनून दिखाया है, उससे देश के युवा काफी कुछ सीख सकते हैं.'
क्लिक करें- टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च, अब टी20 वर्ल्ड कप में इस अवतार में दिखेंगे 'मेन इन ब्लू'
उन्होंने काफी जुनून दिखाया है: रोहित
रोहित ने कहा, 'मैंने उनका खेल काफी देखा है. उन्होंने देश के लिए खेलने के लिए इतना जुनून दिखाया है. मुझे नहीं पता कि वह कितनी उम्र की है, लेकिन इस स्तर पर भी वह कड़ी मेहनत कर रही है और विपक्षी टीमों को मात देनी की कोशिश कर रही है. तो, यह आपको उनके जुनून के बारे में बताता है. मैं केवल उन्हें शुभकामनाएं दे सकता हूं. उनकी जैसी प्लेयर पीढ़ी में एक बाद आती हैं.
झूलन का वनडे में काफी शानदार रिकॉर्ड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









