
Rohit Sharma: क्रिकेटर ऑफ द ईयर, रोहित शर्मा: टेस्ट में हिट, व्हाइट बॉल की कप्तानी में भी फिट
AajTak
रोहित शर्मा के लिए ये साल नए सरप्राइज़ लेकर आया. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने खुद को बतौर ओपनर स्थापित किया और ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड में अपना जलवा बिखेरा. और साल खत्म होते-होते वह भारतीय क्रिकेट टीम के व्हाइट बॉल फॉर्मेट के कप्तान भी बन गए.
साल 2021 भारतीय क्रिकेट में कई बड़े बदलावों को साथ लेकर आया. टेस्ट चैम्पियनशिप से लेकर टी-20 वर्ल्डकप तक टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. लेकिन अगर किसी खिलाड़ी की ग्रोथ को देखें और निजी तौर पर सफलता का अंदाज़ा लगाएं तो एक ही नाम सामने आता है, जो पूरे साल भारतीय क्रिकेट फैंस के दिल-दिमाग पर छाया रहा, वो है रोहित शर्मा. Look who's joined the squad in Melbourne 😀 A warm welcome for @ImRo45 as he joins the team 🤗#TeamIndia #AUSvIND pic.twitter.com/uw49uPkDvR

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












