
Rohit Sharma: 'ईशान किशन भी कहेगा कि रांची में मुझे खिलाओ', इस प्लेयर के सवाल पर भड़के रोहित शर्मा
AajTak
टीम इंडिया ने अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप से जीती. आखिरी मैच इंदौर में हुआ, जिसमें 90 रनों से जीत दर्ज करने के बाद कप्तान रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल को सुनकर भड़क गए. अब इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी...
Rohit Sharma: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने अपने घर में न्यूजीलैंड को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया है. तीसरा मैच इंदौर में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने 90 रनों से जीत दर्ज की. अब टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी.
इस सीरीज का पहला टी20 मैच रांची में 27 जनवरी को खेला जाएगा. इससे पहले ही रोहित शर्मा ने प्लेइंग-11 कॉम्बिनेशन और इसमें खिलाड़ियों की जगह को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हम होम ग्राउंड देखकर खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में जगह नहीं देते हैं.
टीम में जगह बनेगी, तो पाटीदार को जरूर खिलाएंगे
बता दें कि श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद वनडे सीरीज के लिए रजत पाटीदार को टीम इंडिया में जगह मिली थी. तब फैन्स को उम्मीद थी कि रजत को अपने होमग्राउंड इंदौर में मैच खेलने का मौका मिल सकता है. इसी सवाल के जवाब में रोहित ने कहा कि हम अपने प्लान के हिसाब से चलते हैं. यदि ऐसा ही रहा तो फिर ईशान किशन भी कहेगा कि रांची में मैच है, तो मुझे खिलाओ.
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के बाद रजत पाटीदार को खिलाने के सवाल पर रोहित शर्मा ने कहा, 'यदि उसके लिए टीम में जगह बनेगी, तो उसे जरूर खिलाएंगे. इस समय विराट कोहली नंबर-3 पर खेल रहे हैं. ईशान किशन नंबर-4 पर आता है, जिसने पिछली वनडे सीरीज (बांग्लादेश के खिलाफ) में डबल सेंचुरी लगाई थी.'
'सबको मौका मिलेगा, बहुत सारे लड़के लाइन में हैं'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









