
Rohit Sharma: अंगूठे में चोट लिए आखिर तक लड़ते रहे रोहित, इमोशनल हुईं वाइफ रितिका, लिखा- I Love You...
AajTak
कप्तान रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में चोट के बावजूद बल्लेबाजी की. रोहित के इस कमाल पर उनकी वाइफ रितिका सजदेह ने भी रिएक्शन दिया है और जमकर प्यार लुटाया है.
बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने वनडे सीरीज को गंवा दिया है. बुधवार को दूसरे वनडे में मिली हार के साथ ही टीम इंडिया सीरीज में 0-2 से पीछे हो गई है. हारे हुए मैच में भी कप्तान रोहित शर्मा की बहादुरी हर किसी का दिल जीत गई. अंगूठे में चोट के बावजूद रोहित शर्मा नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और आखिरी बॉल तक टीम इंडिया को जिताने के लिए संघर्ष किया. रोहित शर्मा की इस कमाल की पारी पर उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने रिएक्ट किया. रितिका ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डालते हुए लिखा कि आई लव यू, आप जिस तरह के इंसान हो मुझे उसपर काफी गर्व है. ऐसे हालात में खेलने जाना और एक कमाल की पारी खेलना शानदार है.
बता दें कि रोहित शर्मा को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान फील्डिंग करते वक्त चोट लग गई थी. रोहित शर्मा के अंगूठे में गंभीर चोट थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था. रोहित शर्मा बाद में ओपनिंग करने भी नहीं आए थे, लेकिन जब टीम इंडिया संकट में थी तब वह नौंवे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए. रोहित शर्मा ने यहां सिर्फ 28 बॉल में 51 रन बना दिए, जिसमें 3 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. एक वक्त पर ऐसा लगा कि रोहित शर्मा भारत को यह मैच जिता ही देंगे, लेकिन आखिरी के कुछ ओवर्स टीम इंडिया के लिए बेहतर नहीं गए.
बांग्लादेश में लगातार दूसरी बार सीरीज हारा भारत गौरतलब है कि बुधवार को खेले गए दूसरे वनडे मैच को गंवाने के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैच की सीरीज भी गंवा दी है, बांग्लादेश ने अब सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है. यह लगातार दूसरी बार है जब भारत ने बांग्लादेश में कोई वनडे सीरीज गंवाई है. टीम इंडिया के लिए यह हार चुभने वाली है, क्योंकि यह लगातार दूसरी बार है जब टीम इंडिया ने बांग्लादेश में कोई वनडे सीरीज गंवाई हो. इससे पहले साल 2015 में टीम इंडिया 3 मैच की द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिए बांग्लादेश पहुंची थी, जहां बांग्लादेश ने 2-1 से उसे मात दी थी. इसके अलावा भारत ने बांग्लादेश में दो वनडे सीरीज जीती भी हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









