
Rohan Jaitley New BCCI Secretary: कौन हैं रोहन जेटली? जो संभाल सकते हैं BCCI सचिव जय शाह की गद्दी
AajTak
जय शाह अब ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) के निर्विरोध चेयरमैन चुन लिए गए हैं. ऐसे में सवाल है कि जय शाह जो अब तक BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के सचिव थे, उनकी जगह कौन लेगा. सबसे ज्यादा चर्चा रोहन जेटली के नाम पर है.
Rohan Jaitley New BCCI Secretary: BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के सेक्रेटी जय शाह का रुतबा और बढ़ गया है. वह निर्विरोध ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) के अगले चेयरमैन चुने गए हैं. 35 साल की उम्र में जय शाह ने इस पद को संभालकर एक रिकॉर्ड भी बनाया है, वह ICC चेयरमैन बनने वाले सबसे उम्र के शख्स हैं.
अब चूंकि जय शाह ICC में काम करते हुए दिखाई देंगे, ऐसे में सवाल है कि उनकी जगह BCCI का सेक्रेटरी (सचिव) कौन बन सकता है. इस रेस में रोहन जेटली का नाम सबसे आगे है.
Jay Shah has been elected unopposed as the next Independent Chair of the ICC.https://t.co/Len6DO9xlE
जय शाह इसी साल 1 दिसंबर को मौजूदा ICC चेयरमैन ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे. न्यूजीलैंड के 62 वर्षीय बार्कले ने लगातार तीसरी बार दावेदारी नहीं करने का फैसला किया था. ऐसे में अब गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह को BCCI सचिव का पद छोड़ना होगा, जिस पर वो 2019 से आसीन थे.
कौन हैं रोहन जेटली? जय शाह के बाद दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के अध्यक्ष रोहन जेटली के अगले BCCI सचिव बनने की संभावना है. जेटली क्रिकेट प्रशासन में भी सक्रिय है. 2023 में उन्होंने दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के अध्यक्ष के रूप में दोबारा निर्विरोध चुना गया था. वह सबसे पहले 2020 में DDCA के अध्यक्ष बने थे. रोहन जेटली भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता रहे अरुण जेटली के बेटे हैं. रोहन ने भारत से कानून की डिग्री ली है और कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ लॉ (एलएलएम) किया है.
Mr. @rohanjaitley, President, DDCA, former 🇮🇳 cricketer, @virendersehwag & team owners unveiled the jerseys for #DelhiPremierLeagueT20 🤩 Each jersey embodies team spirit & passion. Watch these colours ignite the field from Aug 17🔥#DPLT20 #DelhiCricket #Cricket @delhi_cricket pic.twitter.com/nHg6JOpTNm

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









