
Robin Uthappa: रॉबिन उथप्पा का तूफान, उड़ाए 11 चौके-5 छक्के, पाकिस्तानी बॉलर्स का हुआ बुरा हाल
AajTak
इंडिया महाराजा के रॉबिन उथप्पा ने लीजेंड्स लीग क्रिकेट मास्टर्स में धमाल मचाया है. एशिया लॉयन्स के खिलाफ उन्होंने 88 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 5 छक्के शामिल रहे.
कतर में जारी लीजेंड्स लीग क्रिकेट लीग मास्टर्स में मंगलवार को एक बेहतरीन मुकाबला देखने को मिला. यहां इंडिया महाराजा ने एशिया लॉयन्स को 10 विकेट से मात दी. एशिया की टीम ने 157 रनों का स्कोर बनाया था, जवाब में इंडिया महाराजा ने सिर्फ 12.3 ओवर में इस लक्ष्य को बिना विकेट खोए हासिल किया. इंडिया महाराजा के लिए इस मैच में असली कमाल रॉबिन उथप्पा ने किया, जिन्होंने सिर्फ 39 बॉल में 88 रन बनाए. इसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. रॉबिन उथप्पा ने इस मैच में 225 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. उनका साथ कप्तान गौतम गंभीर ने दिया, जिन्होंने 36 बॉल में 61 रन बनाए और अपनी इस पारी में 12 चौके लगाए.
Robin Uthappa on Fire 🔥 #Cricket #LLCT20 #LLCMasters #Robin #Uthappa pic.twitter.com/3elay4JaEx
एशिया लॉयन्स के पास सोहेल तनवीर, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हफीज़, शोएब अख्तर जैसे तेज़ गेंदबाज़ थे. फिर भी इंडिया महाराजा ने धमाल मचा दिया. सोहेल तनवीर के सिर्फ 2 ओवर में 22 रन बने, जबकि मोहम्मद हफीज ने तो 2 ओवर में 33 रन लुटवा दिए. बता दें कि इंडिया महाराजा की पिछले 3 मैच में यह पहली जीत थी, इससे पहले लगातार दो मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था. वर्ल्ड जायंट्स और एशिया लायन्स ने इंडिया महाराजा को हराया हुआ है. अगर प्वाइंट टेबल की बात करें तो अभी पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाड़ियों से सजी हुई एशिया लायंस की टीम 2 जीत के साथ टॉप पर है. लीजेंड्स लीग क्रिकेट लीग मास्टर्स इस बार कतर में खेली जा रही है, जिसमें तीन टीमें शामिल हैं. यहां इंडिया महाराजा, वर्ल्ड जायंट्स और एशिया लायन्स की टीमें हैं. तीनों टीमों में बीते जमाने के स्टार क्रिकेटर हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें शेन वॉटसन, क्रिस गेल, शाहिद आफरीदी, गौतम गंभीर समेत अन्य कई बड़े नाम शामिल हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









