
Road Safety World Series: इंटरनेशनल क्रिकेटर्स से भरी इंडिगो फ्लाइट का इंजन फेल, बाल-बाल बचे प्लेयर्स
AajTak
कानपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया. दरअसल इंदौर जाने वाला रहा एक इंडिगो विमान के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई और वह इंदौर के लिए उड़ान नहीं भर पाया. उस विमान से रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में भाग लेने वाले खिलाड़ी भी यात्रा करने जा रहे थे. बाद में दूसरे विमान से खिलाड़ियों एवं पैसेंजर्स को इंदौर रवाना किया गया.
कानपुर के चकेरीएयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया. दरअसल इंदौर जाने वाले एक इंडिगो विमान के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई और वह इंदौर के लिए उड़ान नहीं भर पाया. उस विमान से रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में भाग ले रहे खिलाड़ी भी यात्रा करने जा रहे थे. घटना के बाद प्लेयर उतरकर लॉबी में आ गए. इस वाकये के बाद एयरपोर्ट पर यात्रियों ने जमकर हंगामा खड़ा किया. बाद में दूसरे विमान से खिलाड़ियों एवं पैसेंजर्स को इंदौर रवाना किया गया.
SA-इंग्लैंड के खिलाड़ियों को जाना था इंदौर
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 में अबतक सात मैच हुए हैं. अगले पांच मुकाबले इंदौर में होने वाले हैं जिसके लिए खिलाड़ियों को वहां की यात्रा करनी थी. कुछ खिलाड़ियों को कल ही इंदौर भेजा गया था, वहीं बाकी खिलाड़ी आज यात्रा करने वाले थे. गुरुवार को छह देशों के 100 से ज्यादा खिलाड़ी इंदौर पहुंचे थे. इसमें सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, ब्रायन लारा, शेन वाॅटसन, ब्रेट ली जैसे प्लेयर्स शामिल थे. इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका के कुछ खिलाड़ियों को आज यात्रा करनी थी.
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का यह दूसरा सीजन सीजन खेला जा रहे है. प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो लगातार दो जीत के साथ श्रीलंका की टीम प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर परहै. वहीं तीन-तीन अंकों के साथ इंडिया लीजेंड्स दूसरे, वेस्टइंडीज लीजेंड्स तीसरे और साउथ अफ्रीका लीजेंड्स चौथे नंबर पर है. तीनों ही टीमों ने अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी और उनका दूसरा मैच नहीं हो पाया था. लेकिन बेहतर नेट-रनरेट के चलते इंडिया लीजेंड्स टेबल में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका से आगे है.
इंडिया लीजेंड्स है मौजूदा चैम्पियन
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का यह दूसरा सीजन है. पहला सीजन भी 2020-21 में भारत में हुआ था जिसमें सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया लीजेंड्स की टीम चैम्पियन बनी थी. अबकी बार इस टूर्नामेंट में भारत, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और इंग्लैंड की टीमें हिस्सा ले रही हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









