
Riyan Parag, IPL 2024: मैच्योर हो चुका नॉर्थ-ईस्ट का ये क्रिकेटर, IPL में मचा रहा धमाल... टीम इंडिया में जल्द होगी एंट्री!
AajTak
रियान पराग साल 2019 से आईपीएल में खेल रहे हैं. यानी उनका ये छठा आईपीएल सीजन है. ऐसा लगता है कि रियान पराग अब पूरी तरह परिपक्व हो चुके हैं. रियान ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करके भारतीय टीम के लिए अपनी दावेदारी पेश की है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के मैच नंबर-9 में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 12 रनों से हरा दिया. गुरुवार (29 मार्च) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पांच विकेट पर 185 रन बनाए थे. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 5 विकेट खोकर 173 रन ही बना पाई.
आईपीएल में रियान पराग ने मचाई धूम
राजस्थान रॉयल्स की जीत के हीरो असम के युवा बल्लेबाज रियान पराग रहे, जिन्होंने 45 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए. 22 वर्षीय रियान पराग ने इस दौरान 7 चौके और 6 छक्के लगाए और उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड मिला. राजस्थान रॉयल्स ने एक समय 36 रनों पर ही तीन विकेट पर खो दिए थे, लेकिन इसके बाद रियान ने जोरदार पारी खेलकर अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया.
https://t.co/b25Pi3Z0SU pic.twitter.com/hLnVRxlfBw
ये वही रियान पराग हैं, जो इस सीजन से पहले तक आईपीएल में कुछ खास नहीं कर पाए थे. रियान पराग ने इस सीजन से पहले तक 54 आईपीएल मैचों में महज 16.22 के एवरेज से 600 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने सिर्फ दो मौकों पर अर्धशतकीय पारियां खेली थी. लगातार खराब प्रदर्शन के बावजूद राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग पर भरोसा कायम रखा.
आईपीएल 2024 में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने नया रोल दिया है और उन्हें चौथे पोजीशन पर बैटिंग के लिए उतारा है. राजस्थान ने आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले देवदत्त पडिक्कल को ट्रेड कर दिया था, ताकि रियान पराग को इस नंबर पर चांस मिल सके. पराग पूरी तरह से टीम मैनेजमेंट के भरोसे पर फिट उतरे हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ भी रियान ने शानदार बैटिंग की थी और 43 रन बनाए. यानी दो मैचों में पराग 127 रन बना चुके हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









