
Riyan Parag: 'भारत के लिए जरूर खेलूंगा...', IPL में दमदार प्रदर्शन के बाद रियान पराग ने भरी हुंकार
AajTak
असम के युवा खिलाड़ी रियान पराग को अपनी स्किल और काबिलियत पर पूरा भरोसा है. रियान ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करके आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया ही, साथ ही भारतीय टीम के लिए भी अपनी दावेदारी पेश की है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में रियान पराग ने बल्ले से शानदार खेल दिखाया. 22 साल के रियान ने आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 149.21 की स्ट्राइक-रेट से 573 रन बनाए. रियान ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करके आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया ही, साथ ही भारतीय टीम के लिए भी अपनी दावेदारी पेश की है.
असम के युवा खिलाड़ी रियान पराग को अपने कौशल और काबिलियत पर इतना भरोसा है कि वह आत्मविश्वास से कहते हैं- चाहे कुछ भी हो जाए, मैं भारत के लिए खेलूंगा. पराग ने समाचार एंजेंसी पीटीआई से कहा, 'कभी न कभी आपको मुझे चुनना ही होगा. यह मेरा विश्वास है, मैं भारत के लिए खेलूंगा. पर ये पता नहीं कि कब खेलूंगा. जब मैं रन नहीं बना रहा था तो मैंने पहले साक्षात्कार में भी कहा था कि मैं भारत के लिए जरूर खेलूंगा.’
यह मेरा अहंकार नहीं है: रियान पराग
उन्होंने कहा, 'यह मेरा खुद पर विश्वास है. यह मेरा अहंकार नहीं है. जब मैंने 10 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था, तब मेरे पिता (रेलवे और असम के पूर्व खिलाड़ी पराग दास) के साथ मेरी यही योजना थी. यह अगला दौरा होगा या छह महीने बाद होगा या फिर एक साल में होगा. मैं कब खेलूंगा, इस पर मैंने विचार नहीं किया है. यह चयनकर्ताओं का काम है, यह अन्य लोगों का काम है.' ऐसी संभावना है कि रियान को अभिषेक शर्मा और हर्षित राणा के साथ जिम्बाब्वे दौर के लिए चुना जाएगा.
रियान पराग ने हालिया घरेलू सीजन में भी जबरदस्त बल्लेबाजी की थी. रियान ने असम के लिए रणजी ट्रॉफी में कुल 4 मैचों खेलकर 75.6 के एवरेज और 113.85 के स्ट्राइक रेट से 378 रन बनाए. इस दौरान रियान ने दो शतक और एक अर्धशतक लगाया. पराग ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ मैच में 56 गेंदों पर शतक जड़ा था, जो रणजी ट्रॉफी के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक था. रियान पराग देवधर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे. साथ ही वह उस टूर्नामेंट में तीसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी रहे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








