
Rishi Sunak-Ashish Nehra: ‘नेहरा जी को यूके का PM बनने की बधाई’, ट्विटर पर वायरल हुए जबरदस्त मीम्स
AajTak
यूनाइटेड किंगडम में ऋषि सुनक के सिर पर प्रधानमंत्री पद का ताज आ रहा है, तो सोशल मीडिया पर लोगों को आशीष नेहरा की याद आ गई. लोगों ने ऋषि सुनक और आशीष नेहरा की तस्वीरों को लेकर कई मीम्स बनाए.
भारतीय मूल के ऋषि सुनक इतिहास रचने जा रहे हैं और वह यूनाइटेड किंगडम के अगले प्रधानमंत्री होंगे. भारत में जब दिवाली मनाई जा रही थी, तब यह खबर सामने आई और हर कोई खुश हो गया. लेकिन इसके साथ ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ भी आई, जिसने हर किसी के चेहरे पर हंसी ला दी. क्योंकि यहां लोग ऋषि सुनक नहीं बल्कि टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आशीष नेहरा को बधाई दे रहे थे. दरअसल, आशीष नेहरा और ऋषि सुनक का चेहरा कुछ हदतक मिलता है. उनकी स्माइल, फेसकट और हेयरस्टाइल कई तस्वीरों में बिल्कुल एक-जैसा ही लगता है. यही कारण है कि लोग मीम्स बनाते हुए आशीष नेहरा को ही यूनाइटेड किंगडम का प्रधानमंत्री बनाने की बधाई देने लगे.
Well done Ashish Nehra on becoming the next UK Prime Minister. Bring 'IT' home. #Kohinoor #RishiSunak pic.twitter.com/iUceugMdBG
Rishi Sunak and Ashish Nehra seem to be brothers who were estranged in Kumbh Ka Mela.#Rumor 😜😆 pic.twitter.com/rMSrFOZb3r
Congratulations to Ashish Nehra for becoming the next UK prime minister. Ps : Don't forget the Kohinoor ;) pic.twitter.com/pHQgBz0aYN
सोशल मीडिया पर ऐसे ही कुछ मीम्स को देखिए, यहां फैन्स लिख रहे हैं कि आशीष नेहरा जी को बहुत बधाई, जिन्होंने हाल ही में आईपीएल जीता था और अब यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री बन गए हैं. दूसरी ओर कुछ लोगों ने लिखा कि लगता है ऋषि सुनक और आशीष नेहरा कुंभ के मेले में बिछड़ गए थे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









