
Rishabh Pant World Cup 2023: क्या वनडे वर्ल्ड कप से भी बाहर होंगे ऋषभ पंत? टेस्ट का सुपरहीरो व्हाइट बॉल फॉर्मेट में फ्लॉप कैसे
AajTak
BCCI ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. सीरीज का पहला टी20 मैच 3 जनवरी को खेला जाएगा. श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को नहीं चुना गया है...
Rishabh Pant World Cup 2023: बांग्लादेश के बाद अब भारतीय टीम को अपने ही घर में श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 की सीरीज खेलना है. बीसीसीआई ने इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान भी कर दिया है. इन दोनों ही सीरीज के लिए भारतीय टीम में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को जगह नहीं मिली है.
वनडे और टी20 फॉर्मेट से बाहर होना कहीं ना कहीं पंत के भविष्य पर भी बड़ा सवाल है. इसी साल के आखिर में वनडे वर्ल्ड कप भी होना है. ऐसे में सवाल यह भी बनता है कि क्या पंत सिर्फ टेस्ट फॉर्मेट तक ही सिमट जाएंगे? क्या वनडे वर्ल्ड कप में पंत को जगह नहीं मिलेगी?
वनडे वर्ल्ड कप में अभी काफी समय है
मगर देखा जाए तो अभी वनडे वर्ल्ड कप में काफी समय है. यह टूर्नामेंट भारत की मेजबानी में ही साल के आखिर में होना है. जबकि टीम इंडिया को जनवरी 2023 से आखिर में वर्ल्ड कप से तक द्विपक्षीय सीरीज के तहत कुल 15 वनडे मैच खेलने हैं. जबकि इसी बीच वनडे फॉर्मेट में एशिया कप भी खेला जाएगा, जिसके तहत फाइनल समेत 13 मैच खेले जाएंगे. हालांकि यह टूर्नामेंट पाकिस्तान की मेजबानी में होना है.
ऐसे में अभी काफी समय है. यही वजह है कि पंत के वर्ल्ड कप से बाहर होने बात अभी से करना ठीक नहीं होगा. श्रीलंका के बाद भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ भी वनडे और टी20 की सीरीज खेलना है. ऐसे में हो सकता है पंत की उस सीरीज में वापसी हो जाए.
चोट के कारण बाहर हुए हैं ऋषभ पंत

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









