
Rishabh Pant Urvashi Rautela: 'मेरा पीछा छोड़ दो बहन..', पहले बर्थडे विश... अब इंटरव्यू, ऐसे सुर्खियों में रहे उर्वशी और पंत
AajTak
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत इन दिनों सोशल मीडिया ट्रेंड में हैं. इससे पहले भी कई बार दोनों ट्रेंड में रहे हैं. पिछले साल उर्वसी ने ट्विटर पर ऋषभ पंत को बर्थडे विश किया था. अब उन्होंने एक इंटरव्यू देकर सनसनी मचा दी है. मगर इसी बीच ऋषभ पंत ने भी एक जवाब दिया, जो काफी वायरल हो रहा है...
Rishabh Pant Urvashi Rautela: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत और बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला एक बार सुर्खियों में आ गए हैं. यह पहली बार नहीं है, जब इन दोनों के नाम एक साथ सुर्खियों में आए हैं. इससे पहले भी कई बार दोनों ट्रेंड में रहे हैं. इन दोनों के बीच मामला इतना बढ़ गया कि पंत को कहना पड़ गया कि मेरा पीछा छोड़ दो बहन.
दरअसल, पंत और उर्वशी के बीच यह सिलसिला पिछले साल शुरू हुआ था, ऐसा समझ सकते हैं. क्योंकि पिछले साल उर्वशी ने ट्विटर पर ऋषभ पंत को बर्थडे विश किया था. तब उन्होंने सिर्फ इतना लिखा था- हैप्पी बर्थडे ऋषभ पंत. इस वक्त भी दोनों के नाम काफी ट्रेंड में रहे थे.
पंत ने उर्वसी को जवाब दिया और पोस्ट हटा ली
हालांकि ऋषभ पंत और उर्वशी कभी साथ नजर नहीं आए, लेकिन मीडिया में इनके अफेयर की चर्चाएं चलने लगी थीं. इसी बीच हाल ही में उर्वशी ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने 'मिस्टर RP' नाम लिया था. इसमें उर्वशी ने पूरा नाम नहीं बताया, लेकिन फैन्स ने इसका मतलब ऋषभ पंत ही समझा. मगर इसके बाद पंत ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक जवाब दिया. मगर उन्होंने तुरंत ही यह पोस्ट हटा लिया. पर उसका स्क्रीनशॉट वायरल हो गया.
पंत-उर्वशी के रिश्ते को मीडिया ने खराब किया?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









