
Rishabh Pant-Urvashi Rautela: 'पंत का करियर तो खत्म…', टी-20 वर्ल्डकप से पहले उर्वशी रौतेला पहुंचीं ऑस्ट्रेलिया तो फैन्स ने लिए मज़े
AajTak
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ऑस्ट्रेलिया पहुंची हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत ट्रेंड करने लगे हैं. फैन्स मज़े ले रहे हैं कि उर्वशी एक बार फिर पंत के पीछे पहुंची हैं और उन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं मिलेगी.
टी-20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया का मिशन शुरू हो चुका है. कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया पर्थ में प्रैक्टिस कर रही है, 10 तारीख को टीम इंडिया को पहला वॉर्म-अप मैच खेलना है. इस बीच रविवार को सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत ट्रेंड करने लगे, जिसके पीछे वजह भी दिलचस्प है. बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट कर जानकारी दी है कि वह ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई हैं. टीम इंडिया भी इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में ही है और टी-20 वर्ल्डकप की तैयारियों में जुटी है. ऋषभ पंत भी टीम इंडिया की वर्ल्डकप टीम का हिस्सा हैं और इस वक्त पर्थ में हैं.
दरअसल, उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत का अपना एक इतिहास है. दोनों का नाम एक-दूसरे के साथ जुड़ा था, लेकिन बाद में इससे वह इनकार करते रहे हैं. हालांकि पिछले कुछ वक्त में उर्वशी रौतेला ने ऋषभ के बारे में काफी बयान और पोस्ट किए हैं जो सुर्खियों में रहे हैं.
Urvashi on the way to destroy Pant's Career... pic.twitter.com/zzHsobU0ut
उर्वशी रौतेला कुछ वक्त पहले ही यूएई भी गई थी, जहां पर टीम इंडिया एशिया कप खेल रही थी. अभी कुछ दिन पहले ही उर्वशी रौतेला ने एक फोटो शेयर की थी, साथ में हैप्पी बर्थडे का कैप्शन लिखा था. उस दिन ऋषभ पंत का बर्थडे था, ऐसे में फैन्स ने इस पोस्ट को उससे जोड़ लिया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









