
Rishabh Pant Urvashi Rautela: 'उर्वशी बुलाती है मगर...', सूर्यकुमार यादव ने डाली फोटो तो लोगों ने लिए ऋषभ पंत के मजे
AajTak
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस समय मिशन टी20 वर्ल्ड कप पर ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हुए हैं. उनके पीछे-पीछे बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई हैं. इसी बीच सूर्यकुमार यादव ने पंत के साथ वाली एक फोटो शेयर की है. इस पर फैन्स ने पंत और उर्वशी को लेकर जमकर मजे लिए और कमेंट्स भी किए...
Rishabh Pant Urvashi Rautela: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. इसकी वजह भी उर्वशी को ही माना जा सकता है, जो लगातार पंत को फॉलो कर रही हैं. पहले पंत को बर्थडे पर विश किया, अब उनके पीछे ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई हैं. दरअसल, ऋषभ पंत इस समय मिशन टी20 वर्ल्ड कप पर ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हुए हैं. उर्वशी ने उनको यहां भी फॉलो किया है. इसी बीच टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने एक टीम के साथ एक फोटो शेयर की है.
फैन्स ने ऋषभ पंत को दी सलाह
इस फोटो में सूर्या के साथ ऋषभ पंत, कप्तान रोहित शर्मा, युजवेंद्र चहल और कंडिशनिंग कोच सोहम देसाई भी नजर आ रहे हैं. सूर्या ने इस फोटो को शेयर करते हुए पंत को भी टैग किया है. फिर क्या था, इस पर फैन्स ने भी जमकर मजे लिए हैं.
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वाह भाई आग लगा दी आज तो. वैसे ऋषभ को बोलना उर्वशी बुलाती है, मगर जाने का भी...' इस यूजर ने हंसी वाली इमोजी भी शेयर की. एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भाई छुप जाओ, खुले में मत आओ मैच से पहले उर्वशी देख लेगी तो जादू टोना कर देगी.'
कैसे शुरू हुई ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के बीच जंग?
बता दें कि उर्वशी और पंत के बीच यह सारा किस्सा खुद बॉलीवुड एक्ट्रेस ने ही शुरू किया था. उर्वशी ने ही एक इंटरव्यू में ऋषभ पंत की तरफ इशारा करते हुए कहा था कि एक बार किसी शख्स ने होटल की लॉबी में उनका 10 घंटों तक इंतजार किया था. उर्वशी की वीडियो वायरल होने के बाद पंत ने उनपर तंज कसते हुए एक इंस्टा स्टोरी डाली थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









