
Rishabh Pant Road Accident: हादसे के वक्त ऋषभ पंत खुद क्यों चला रहे थे कार? एंबुलेंस में बताई असल वजह
AajTak
टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट रूड़की के पास मोहम्मदपुर जाट एरिया में हुआ. घायल होने के बाद ऋषभ को पहले रूड़की के एक अस्पताल ले जाया गया था. जिस एंबुलेंस से 25 साल के ऋषभ पंत को अस्पताल पहुंचाया गया उसके फार्मासिस्ट मोनू कुमार ने आजतक से खास बातचीत की.
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत शुक्रवार तड़के सड़क हादसे का शिकार हो गए. हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं. पंत की कार का एक्सीडेंट रूड़की के पास मोहम्मदपुर जाट एरिया में हुआ. घायल होने के बाद ऋषभ को रूड़की के एक अस्पताल ले जाया गया था. घटनास्थल से जिस 108 एंबुलेंस से ऋषभ पंत को अस्पताल पहुंचाया गया, उस एंबुलेंस के फार्मासिस्ट मोनू कुमार ने aajtak.in से बात की.
फार्मासिस्ट मोनू कुमार ने बताया कि शुक्रवार तड़के 5:40 के करीब एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची. तब तक वहां से गुजर रहा एक बस ड्राइवर ऋषभ को बहुत बुरी तरह जल रही गाड़ी से बाहर निकाल चुका था. इसके बाद उन्होंने ऋषभ को तुरंत स्ट्रेचर पर लिटाया और एंबुलेंस में रखा. तब ऋषभ को आंख में चोट लगी थी, नाक से खून बह रहा था, पीठ छिली हुई थी और पैर पर भी चोट थी. इस दौरान मोनू ने मरीज से उनका नाम पूछा तो ऋषभ ने फार्मासिस्ट मोनू से कहा कि वह भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत हैं.
बर्दाश्त के बाहर था ऋषभ का दर्द इसके बाद ऋषभ ने फार्मासिस्ट से कहा कि 'भाई मुझे बहुत दर्द हो रहा है, पहले कोई दर्द का इंजेक्शन दे दो'. इसके बाद मोनू ने 108 से परमिशन लेकर दर्द का इंजेक्शन दिया. इसके बाद ऋषभ ने कहा कि मुझे किसी अच्छे प्राइवेट अस्पताल लेकर जाओ. इसके बाद मोनू कुमार उन्हें रूड़की के सक्षम अस्पताल लेकर गए, जो घटनास्थल के करीब 10-12 किलोमीटर दूर था.
पंत खुद क्यों चला रहे थे कार? एंबुलेंस में ऋषभ से पूछा गया कि हादसा कैसे हुआ तो उन्होंने कहा कि मुझे कुछ याद नहीं क्या हुआ. आंख लगी, फिर बाद में आग से घिरी हुई गाड़ी को देखा. वहीं, अस्पताल ले जाने के दौरान ऋषभ से पूछा गया कि आप कार खुद क्यों ड्राइव कर रहे थे? इस पर ऋषभ ने बताया कि उन्हें अकेले ड्राइव करने का कभी मौका नहीं मिल पाता है, टाइम नहीं मिल पता, आज मौका मिला था तो वे खुद ही दिल्ली से अपने घर रूड़की जाने के लिए कार लेकर निकल पड़े थे.
पूछने पर बताया था किसका मोबाइल नंबर इस दौरान ऋषभ से पूछा गया कि हम आपके परिवार या करीबी में किसे फोन कर सकते हैं. इस बात पर उन्होंने कहा कि मुझे मेरी मां के अलावा किसी का नंबर याद नहीं रहता. उन्होंने जो नंबर बताया वह उस वक्त बंद था. बाद में पुलिस के पहुंचने पर उनके परिवार को सूचित किया गया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









