
Rishabh pant Ravindra Jadeja in Asia Cup: ऋषभ पंत को पाकिस्तान के खिलाफ क्यों नहीं खिलाया? जडेजा ने दिया ऐसा जवाब, हंसने लगे लोग
AajTak
भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2022 में पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला, जिसमें धमाकेदार जीत के साथ आगाज किया. कप्तान रोहित शर्मा ने अहम मुकाबले में विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत को नहीं खिलाया था. उनकी जगह अनुभवी दिनेश कार्तिक को मौका दिया गया था. पंत को बाहर रखने के सवाल पर रवींद्र जडेजा ने मजेदार जवाब दिया है...
Rishabh pant Ravindra Jadeja in Asia Cup: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों यूएई में एशिया कप 2022 खेल रही है. टीम ने पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला, जिसमें धमाकेदार जीत के साथ आगाज किया. 28 अगस्त को दुबई में खेले गए मैच मुकाबले को टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता.
इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने कुछ चौंकाने वाले फैसले किए थे. इसमें सबसे बड़ा फैसला तो यही था कि पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले में विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत को नहीं खिलाया था. उनकी जगह अनुभवी दिनेश कार्तिक को मौका दिया गया था.
पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में पंत को क्यों नहीं खिलाया?
हर कोई फैन यह जानना चाहता है कि आखिर पाकिस्तान के खिलाफ पंत को क्यों नहीं खिलाया गया था? ऐसा ही सवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों ने टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा से पूछ लिया. इस पर जडेजा ने ऐसा मजेदार जवाब दिया कि वहां मौजूद सभी हंसने लगे. वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. आप भी जडेजा के जवाब को सुनेंगे तो हंसी नहीं रोक पाएंगे.
दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने पंत को मैच में क्यों नहीं खिलाया, यह सवाल पूछ लिया. इस पर जडेजा ने कहा, 'यह बिल्कुल ही मुझे नहीं पता है. यह मेरी किताब के बाहर का सवाल है.' जडेजा ने यह जवाब मुस्कुराते हुए दिया, जिस पर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े.
pic.twitter.com/XqQb1vcbiU

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









