
Rishabh Pant Ravi Shastri: जीत के बाद ऋषभ पंत ने रवि शास्त्री को थमाई शैम्पेन बॉटल, लोगों ने लिए मजे, Video
AajTak
टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत ने नाबाद शतक लगाते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाई. तीसरे वनडे में इंग्लैंड को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी...
Rishabh Pant Ravi Shastri: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय पूरी तरह से जश्न में डूबी हुई है. उसने इंग्लैंड को उसी के घर में टी20 के बाद वनडे मैचों की सीरीज में शिकस्त दी है. रविवार को खेले गए सीरीज के आखिरी यानी तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत दर्ज की.
इस जीत के हीरो ऋषभ पंत रहे, जिन्होंने नाबाद शतकीय पारी खेली. जीत के बाद टीम इंडिया ने शैम्पेन उड़ाते हुए जमकर जश्न मनाया. भारतीय खिलाड़ियों ने अपने कप्तान रोहित शर्मा को पूरी तरह शैम्पेन से सराबोर कर दिया. इसी बीच एक अलग ही वाकया देखने को मिला.
Pant offering his champagne to Ravi Shastri#INDvENG #OldTrafford #Pant #TeamIndia pic.twitter.com/n9HguNNuID
ऋषभ पंत और रवि शास्त्री का वीडियो वायरल
इसी जश्न के बीच में ऋषभ पंत ने एक शैम्पेन की बोतल उठाई और मैदान में ही खड़े पूर्व कोच रवि शास्त्री की ओर बढ़े चले गए. पास जाकर पंत ने रवि शास्त्री से गले मिलकर उन्हें शैम्पेन की बोतल थमा दी. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिस पर फैन्स मजे लेते हुए तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.
फैन्स ने इस तरह लिए मजे

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










