
Rishabh Pant Play IPL 2024: आईपीएल फैन्स के लिए खुशखबरी... ऋषभ पंत को मिला ग्रीन सिग्नल! मैदान पर मचाएंगे धूम
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) और फैन्स के लिए एक शानदार खबर सामने आ रही है. टीम के कप्तान ऋषभ पंत IPL 2024 खेलने के लिए तैयार हैं. पंत को फिटनेस सर्टिफिकेट भी मिल गया है. बता दें कि IPL का आगाज 22 मार्च से होगा.
Rishabh Pant cleared to play IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) और फैन्स के लिए एक शानदार खबर सामने आ रही है. टीम के कप्तान ऋषभ पंत IPL 2024 खेलने के लिए तैयार हैं. पंत को फिटनेस सर्टिफिकेट भी मिल गया है.
दरअसल, हाल ही में खबर आई थी कि दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को अपनी स्क्वॉड में भी नहीं रखा. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पंत को NCA से फिटनेस क्लीयरेंस नहीं मिला. दिल्ली ने पंत की फिटनेस की रिपोर्ट मांगी थी, मगर BCCI की तरफ से टीम मैनेजमेंट को जवाब नहीं मिला था.
जल्दी ही दिल्ली टीम से जुड़ेंगे ऋषभ पंत
मगर अब आजतक को सूत्रों ने बताया है कि ऋषभ पंत को फिटनेस सर्टिफिकेट मिल गया है. ऐसे में वो आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं. बता दें कि IPL का आगाज 22 मार्च से होगा.
बता दें कि ऋषभ पंत इस समय आईपीएल 2024 को लेकर कुछ शूट्स में व्यस्त हैं. इसके बाद वो कुछ दिन के लिए दिल्ली भी आ सकते हैं. आईपीएल 2024 सीजन में दिल्ली टीम को अपने शुरुआती मैच विशाखापत्तनम में खेलना है. ऐसे में फिटनेस सर्टिफिकेट मिलने के बाद पंत अब वाइजैग पहुंचकर टीम से जुड़ेंगे.
पंत दिल्ली टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









