
Rishabh Pant on Leaving Delhi Capitals: 'पैसों के लिए नहीं छोड़ी दिल्ली कैपिटल्स...', IPL नीलामी से पहले ऋषभ पंत के पोस्ट से मचा बवाल
AajTak
Rishabh Pant breaks silence on leaving Delhi Capitals: आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले ऋषभ पंत का एक पोस्ट वायरल हो रहा है, इसमें उन्होंने यह बात साफ की कि उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की टीम पैसों के लिए नहीं छोड़ी. पंत ने सुनील गावस्कर के एक वीडियो पर रिएक्ट किया.
Why Rishabh Pant Leave Delhi capitals: ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपने अलगाव पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने एक पोस्ट कर यह बात साफ कर दी कि इस आईपीएल टीम से उन्होंने पैसों के लिए नहीं छोड़ा. पंत ने Star Sports के एक वीडियो का जवाब दिया, जिसमें सुनील गावस्कर ने आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले दिल्ली द्वारा अपने कप्तान को रिटेन ना करने के पीछे के कारण को समझा रहे थे.
वीडियो में सुनील गावस्कर ने कहा कि उनका मानना है कि दिल्ली कैपिटल्स और ऋषभ पंत के बीच विकेटकीपर-बल्लेबाज की रिटेंशन फीस को लेकर असहमति हो सकती है. गावस्कर ने इस दौरान यह भी कहा कि कैपिटल्स 24 और 25 नवंबर को होने वाली मेगा नीलामी में पंत को वापस खरीदने की कोशिश करेगी.
सऊदी अरब के जेद्दा में आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले ऋषभ पंत ने इस वीडियो पर रिएक्ट किया और कहा उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की टीम पैसों के लिए नहीं छोड़ी. पंत ने गावस्कर के एक वीडियो पर रिएक्ट किया.
दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज रहे पंत ने इस पोस्ट में लिखा- यह निश्चित रूप से कह सकता हूं कि मेरा रिटेंशन पैसे को लेकर नहीं था. 🤍
देखें गावस्कर का वीडियो

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








