
Rishabh Pant on horrific car accident: 'लगा था कि मेरा समय खत्म हो गया', भयानक कार एक्सीडेंट पर पहली बार खुलकर बोले ऋषभ पंत
AajTak
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भयानक कार हादसे पर पहली बार खुलकर बात की है. दुर्घटना में पंत के दाहिने घुटने का लिगामेंट फट गया और उनके माथे पर दो चोटें आईं. यह 26 साल का विकेटकीपर बल्लेबाज तब से क्रिकेट से दूर है.
Rishabh Pant on horrific car accident: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भयानक कार हादसे पर पहली बार खुलकर बात की है. पंत को दिसंबर 2022 में भयानक कार दुर्घटना के दौरान लगा था कि ‘इस दुनिया में उनका समय’ खत्म हो गया है.' दुर्घटना में पंत के दाहिने घुटने का लिगामेंट फट गया और उनके माथे पर दो चोटें आईं. यह 26 साल का विकेटकीपर बल्लेबाज तब से क्रिकेट से दूर है.
अपने गृहनगर रूड़की के पास जानलेवा दुर्घटना पर पंत ने कहा कि 30 दिसंबर 2022 की सुबह एक डिवाइडर से टकराने के बाद अपनी मर्सिडीज गाड़ी में आग लगने के बाद उन्हें लगा था कि वह लगभग मर ही जाएंगे.
पंत ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘जीवन में पहली बार मुझे ऐसा लगा कि इस दुनिया में मेरा समय खत्म हो गया है. दुर्घटना के दौरान मुझे घावों के बारे में पता था, लेकिन मैं भाग्यशाली था क्योंकि यह और भी गंभीर हो सकता था.’
उन्होंने कहा, ‘मुझे लग रहा था कि किसी ने मुझे बचा लिया है. मैंने डॉक्टर से पूछा कि मुझे ठीक होने में कितना समय लगेगा. उन्होंने कहा कि 16 से 18 महीने लगेंगे. मुझे पता था कि उबरने के इस समय को कम करने के लिए मुझे कड़ी मेहनत करनी होगी.’
दुर्घटना के कारण पंत को मुंबई में सर्जरी करानी पड़ी और उम्मीद है कि वह आईपीएल में वापसी करेंगे.
पिछले साल दुबई में आईपीएल 2024 की नीलामी के दौरान फ्रेंचाइजी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होने के बाद पंत के आगामी आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व करने की उम्मीद है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









