
Rishabh Pant IPL 2024 Update: 'ऐसा लगा रहा है डेब्यू करूंगा...', ऋषभ पंत आईपीएल शुरू होने से पहले नर्वस, दिया ऐसा रिएक्शन
AajTak
26 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सड़क दुर्घटना में बुरी तरह चोटिल होने के 14 महीने बाद क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं. वह किसी डेब्यू करने वाले खिलाड़ी की तरह ही नर्वस महसूस कर रहे हैं. पंत इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की कप्तानी करेंगे. उनकी टीम का पहला मैच 23 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ होगा.
Rishabh Pant will soon be back on the field: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने ऋषभ पंत को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया है. यह विकेटकीपर बल्लेबाज आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की कप्तानी करेगा, जिसका पहला मैच 23 मार्च को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ होगा.
26 साल के ऋषभ पंत सड़क दुर्घटना में बुरी तरह चोटिल होने के 14 महीने बाद क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं. वह किसी डेब्यू करने वाले खिलाड़ी की तरह ही नर्वस महसूस कर रहे हैं. पंत दिसंबर 2022 में अपने घर रूड़की जाते समय सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे. इस धुरंधर ने इसके बाद अस्पताल और बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में लंबा समय बिताया. पंत ने कहा,‘मैं उत्साहित हूं, लेकिन साथ ही नर्वस भी हूं. ऐसा लग रहा है जैसे मैं फिर से पदार्पण करने जा रहा हूं.’
𝘋𝘪𝘭 𝘴𝘦 𝘢𝘶𝘳 𝘋𝘪𝘭𝘭𝘪 𝘴𝘦, 𝘸𝘦𝘭𝘤𝘰𝘮𝘦 𝘩𝘰𝘮𝘦 𝘙𝘪𝘴𝘩𝘢𝘣𝘩 🫶#YehHaiNayiDilli #ROARFOR2024 #IPL2024 #RishabhPant pic.twitter.com/g9VTMr9xBz
'फिर से क्रिकेट खेलने में सक्षम होना किसी चमत्कार से कम नहीं'
उन्होंने कहा,‘मैं जिस दौर से गुजरा हूं उसे देखते हुए फिर से क्रिकेट खेलने में सक्षम होना किसी चमत्कार से कम नहीं है. मैं अपने शुभचिंतकों और प्रशंसकों तथा विशेष रूप से बीसीसीआई और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के कर्मचारियों का आभार व्यक्त करता हूं. उनका प्यार और समर्थन मुझे मजबूती प्रदान करता रहा है.’
दिल्ली कैपिटल्स के सत्र पूर्व अभ्यास शिविर से जुड़ने के बारे में पंत ने कहा,‘मैं दिल्ली कैपिटल्स और आईपीएल में वापसी करने को लेकर उत्साहित हूं. यह ऐसा टूर्नामेंट है जिसे खेलने का मैं पूरा लुत्फ को उठाता हूं. हमारी टीम के मालिकों और सहयोगी स्टाफ ने शुरू से मेरा पूरा समर्थन किया, जिसके लिए मैं उनका तहेदिल से आभारी हूं.’

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









