
Rishabh Pant India vs Sri Lanka Series: ड्रॉप या चोटिल? ऋषभ पंत के साथ क्या हुआ, श्रीलंका सीरीज से क्यों किया गया बाहर
AajTak
BCCI ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. सीरीज का पहला टी20 मैच 3 जनवरी को खेला जाएगा. श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को नहीं चुना गया है. जानिए पंत चोटिल हैं या उन्हें ड्रॉप किया गया...
Rishabh Pant India vs Sri Lanka Series: भारतीय टीम को नए साल के पहले ही हफ्ते में अपने घर में श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 की सीरीज खेलना है. इसके लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. मगर इसमें बोर्ड के एक फैसले ने सभी को चौंकाया है. वह फैसला स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम से बाहर करना है.
पंत को श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 दोनों ही सीरीज में नहीं चुना गया है. बड़ी बात यह भी है कि बीसीसीआई ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में पंत को बाहर करने का भी कोई कारण स्पष्ट नहीं किया है. ऐसे में फैन्स के मन में यह सवाल उठने लगे कि पंत को ड्रॉप किया गया है या वह चोटिल हैं, जिस कारण सेलेक्शन नहीं हुआ?
चोट के कारण पंत को नहीं चुना गया
मगर सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि ऋषभ पंत असल में चोटिल हैं. यही कारण है कि उन्हें दोनों में से किसी भी सीरीज के लिए नहीं चुना गया है. बताया गया है कि ऋषभ पंत के पैर के घुटने में चोट है. यही कारण है कि पंत को स्ट्रैंथ ट्रेनिंग के लिए भेजा जा रहा है. रिहैब के बाद पंत कब तक ठीक हो पाएंगे, इसका भी अब तक कुछ पता नहीं चल सका है.
भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ अपने घर में तीन टी20 और फिर तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलना है. इसके बाद न्यूजीलैंड टीम को भी भारत दौरे पर आना है. तब भी भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि न्यूजीलैंड सीरीज के लिए पंत को टीम में जगह मिल सकती है.
#TeamIndia squad for three-match T20I series against Sri Lanka.#INDvSL @mastercardindia pic.twitter.com/iXNqsMkL0Q

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









