
Rishabh Pant Ind Vs Sa T20: 'कप्तान भी कुछ नहीं कर सकता...', ऋषभ पंत को लेकर बोले भुवनेश्वर कुमार
AajTak
ऋषभ पंत के लिए बतौर कप्तान डेब्यू मैच बेहतर नहीं गया. टीम इंडिया को दिल्ली में हुए टी-20 मैच में हार का सामना करना पड़ा था. अब टीम इंडिया की नज़र कटक में होने वाले दूसरे टी-20 मैच पर टिकी हैं.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज़ का दूसरा मैच रविवार को कटक में खेला जाना है. पहले मैच में टीम इंडिया की करारी हार हुई थी, 211 का बड़ा स्कोर बनाने के बाद भी टीम इंडिया के बॉलर्स इस स्कोर को नहीं बचा पाए थे. अब दूसरे मैच से पहले भुवनेश्वर कुमार ने उस हार पर बात की है.
दूसरे टी-20 से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि पहले मैच में हमने बहुत ही खराब बॉलिंग की. इसमें कप्तान भी कुछ नहीं कर सकता है, अगर आपके बॉलर्स बढ़िया परफॉर्म ना करें.
टीम इंडिया के बॉलर भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि स्क्वॉड में इस वक्त सीनियर बॉलर्स नहीं हैं, जूनियर बॉलर्स को अपने परफॉर्मेंस में सुधार करना होगा. हमें उम्मीद है कि दूसरे मैच में हम कमबैक करेंगे.
साउथ अफ्रीका के लिए पहले मैच में हीरो रहे डेविड मिलर को लेकर भी भुवनेश्वर कुमार से सवाल हुआ. भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि डेविड मिलर को बॉलिंग करना काफी मुश्किल है. मैं तो चाहूंगा कि साउथ अफ्रीका की टीम डेविड मिलर को ही ड्रॉप कर दे, लेकिन वो ऐसा नहीं करेंगे.
भुवनेश्वर कुमार ने ऋषभ पंत की कप्तानी पर भी बात की. उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत एक युवा कप्तान हैं, वो उनका पहला मैच था. ऐसे में ये हर किसी के साथ होता है, हमें उम्मीद है कि वो आगे के मैच में बेहतर प्रदर्शन करेगा.
आपको बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज़ का पहला मैच दिल्ली में खेला गया था. यहां टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 211 का स्कोर बनाया था, लेकिन साउथ अफ्रीका ने इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. ये पहली बार हुआ था कि टीम इंडिया 200+ स्कोर बनाकर भी कोई टी-20 मुकाबला हार गई थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









