
Rishabh Pant, IND vs ENG T20 Match: पंत का अनोखा अंदाज, जब इंग्लिश बॉलर के लिए बोले- 'बीच में आ रहा है, टक्कर मार दूं क्या'
AajTak
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग आकर ऋषभ पंत ने फैन्स को चौंकाया है. मैच में पंत ने 15 बॉल पर 26 रन जड़ दिए...
Rishabh Pant, IND vs ENG T20 Match: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार काम किया. बॉलिंग के दम पर ही टीम इंडिया ने यह एजबेस्टन में हुआ मैच 49 रनों से जीत लिया. इस तरह तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है.
मैच में विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत ने ओपनिंग करके सभी को चौंकाया है. कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग में आए पंत ने 15 बॉल पर 26 रन जड़ दिए. इस पारी में एक मजेदार वाकया भी हुआ, जो कैमरे में कैद हो गया. पंत ने इंग्लैंड के फील्डर्स को टक्कर मारने की बात तक कह दी थी.
रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत से कहा- मार दे टक्कर
दरअसल, यह वाकया टीम इंडिया की पारी के पहले ही ओवर की तीसरी बॉल पर हुआ. डेविड बिली की गेंद पर पंत ने हल्के साथ से मिड विकेट की तरफ शॉट खेला. इसके बाद पंत और रोहित एक रन के लिए दौड़ पड़े, जबकि बॉल फिल्डर के पास ही थी. दोनों ने तेजी से यह रिस्की रन पूरा किया. इसी दौरान डेविड विली बॉल को उठाने दौड़े और पंत के रास्ते में आ गए थे.
Rishabh Pant asking " takkar mardu kya" 😂❤️ Rohit - "maar de aur kya" 🤣🤣#INDvsENG #RishabhPant #RohitSharma @PrathameshDhak9 pic.twitter.com/iu8IG6cNHI
इस तरह गेंदबाजों की दम पर जीती टीम इंडिया

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









