
Rishabh Pant IND vs BAN T20 World Cup: 'ऋषभ पंत सिर्फ ऑस्ट्रेलिया देखने गया है', टीम इंडिया में नहीं खिलाने पर फैन्स ने लिए मजे
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया ने बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेला. इस मैच में भी ऋषभ पंत को मौका नहीं दिया गया. ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे वर्ल्ड कप में पंत ने अब तक एक भी मैच नहीं खेला है. इसको लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने टीम मैनेजमेंट और बीसीसीआई को लेकर जमकर कमेंट किए...
Rishabh Pant IND vs BAN T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को अब तक मौका नहीं मिला है. बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भी पंत को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली.
बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने टीम मैनेजमेंट और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के जमकर मजे ले लिए. मैच में टॉस के बाद बीसीसीआई ने टीम इंडिया की प्लेइंग-11 शेयर की, जिस पर यूजर्स ने जमकर कमेंट्स किए. साथ ही ट्विटर पर ऋषभ पंत नाम ट्रेंड भी होने लगा.
दिनेश कार्तिक क्या कर रहा है टीम में?
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मतलब ऋषभ पंत सिर्फ ऑस्ट्रेलिया देखने गए हैं.' इस कमेंट के साथ यूजर ने हंसने वाली इमोजी भी शेयर की. दूसरे यूजर ने पूछा, 'यहां डीके (दिनेश कार्तिक) क्या कर रहे हैं?' इनके अलावा यूजर्स ने केएल राहुल और रविचंद्रन अश्विन को भी प्लेइंग-11 से बाहर करने की बात कही.
Mtlb Rishabh pant sirf Australia dekhne gaya hai 🤣🤣🤣
Why DK is here ?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








