
Rishabh Pant Health Update: क्रिकेटर ऋषभ पंत की मुंबई के अस्पताल में 3 घंटे चली सर्जरी, जानें हेल्थ अपडेट
AajTak
भारतीय स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट उत्तराखंड में रूड़की के पास हुआ था. इसके बाद उनका देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में इलाज चला. फिर मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उन्हें एयरलिफ्ट कर शिफ्ट किया गया. अब यहां उनकी सर्जरी हुई, जो करीब तीन घंटे तक चली.
Rishabh Pant Health Update: कार एक्सीडेंट में घायल भारतीय स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत का इलाज अब मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा है. वहां से पंत को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. ऋषभ पंत की एक सर्जरी की गई है. इस ऑपरेशन के बाद स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज पंत का रिस्पॉन्स अच्छा है. यानी उन्हें अच्छा महसूस हो रहा है.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ये सर्जरी दाएं पैर के घुटने पर लिगमेंट की हुई. मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती ऋषभ पंत की ये सर्जरी शुक्रवार को हुई. यह ऑपरेशन डॉक्टर दिनशॉ पादरीवाला ने किया. इस सर्जरी के बाद अब ऋषभ पंत को करीब 3 से 4 दिन तक निगरानी में रखा जाएगा.
तीन घंटे चला ऋषभ पंत का यह ऑपरेशन
ऋषभ पंत का यह ऑपरेशन करीब 3 घंटे तक चला. इलाज के बाद ऋषभ पंत अच्छा महसूस कर रहे हैं और उनका रिस्पॉन्स भी अच्छा है. बता दें कि कार एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत को सिर, पीठ, पैर, घुटने और टखने में गंभीर चोट लगी है. पहले उनका इलाज देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में हुआ था. फिर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पंत को एयरलिफ्ट कर मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में शिफ्ट किया.
रूड़की के पास हुआ था पंत का कार एक्सीडेंट

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








