
Rishabh Pant Century, Ind Vs Sa: ऋषभ पंत का केपटाउन में धमाकेदार शतक, जड़े चार छक्के, तोड़ा Dhoni का रिकॉर्ड
AajTak
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रहे केपटाउन टेस्ट में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कमाल कर दिया है. दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने काउंटर अटैक करते हुए शानदार शतक जड़ा. ऋषभ पंत साउथ अफ्रीका में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं.
Rishabh Pant Century, Ind Vs Sa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी केपटाउन टेस्ट में विकेटकीपर ऋषभ पंत ने शानदार शतक जड़ दिया है. दूसरी पारी में जब टीम इंडिया की पारी लड़खड़ा गई थी, तब ऋषभ ने साउथ अफ्रीका के बॉलर्स पर काउंटर अटैक किया और अकेले दम पर लीड को आगे बढ़ाया. ऋषभ पंत इस पारी से पहले लगातार सवालों के घेरे में आ रहे थे, लेकिन इस शानदार पारी से उन्होंने सभी आलोचकों का जवाब दे दिया है. टेस्ट करियर में ऋषभ पंत का ये चौथा शतक है. ऋषभ पंत ने कुल 100 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने सिर्फ 139 बॉल खेलीं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









