
Rishabh Pant Car Accident Video: धू-धू कर जलती कार, सड़क पर गिरे हुए क्रिकेटर ऋषभ पंत, देखें एक्सीडेंट के तुरंत बाद का Video
AajTak
ऋषभ पंत का उत्तराखंड में एक्सीडेंट हुआ है, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं. टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अब एक्सीडेंट के बाद का पहला वीडियो आया है.
टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट हो गया है. 30 दिसंबर के तड़के उत्तराखंड के रूड़की जाते हुए ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हुआ, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं. अब एक्सीडेंट के बाद का पहला वीडियो आया है, जिसमें ऋषभ पंत गंभीर रूप से चोटिल दिख रहे हैं और गाड़ी में आग लगी हुई है. साथ ही एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि गाड़ी किस तरह डिवाइडर से टकराई है.
क्लिक करें: 'झपकी आ गई और डिवाइडर से टकराई कार...', ऋषभ पंत ने खुद बताया कैसे हुआ एक्सीडेंट
ऋषभ पंत का एक्सीडेंट जब हुआ उस वक्त गाड़ी में भयंकर आग लग गई थी, ऐसे में उन्हें तुरंत गाड़ी से बाहर आना पड़ा. जानकारी के मुताबिक, ऋषभ पंत विंड स्क्रीन तोड़कर गाड़ी से बाहर निकले थे. हादसे के वक्त मौजूद स्थानीय लोगों ने पंत को तुरंत गाड़ी से बाहर निकाला और दुर्घटना के बाद तुरंत 108 की मदद से उपचार के लिए उन्हें रुड़की के सिविल अस्पताल भेजा गया.
जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि सड़क पर मौजूद लोग ही ऋषभ पंत को कुछ मदद करते दिख रहे हैं. शुरुआती पलों में कोई ऋषभ पंत को पहचान नहीं पा रहा था, लेकिन बाद में कुछ लोगों ने उन्हें पहचाना. (यहां क्लिक कर वीडियो देखें)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









