
Rishabh Pant Car Accident: सामने आई ऋषभ पंत के सिर और रीढ़ की MRI रिपोर्ट, अब भी होनी है कई जांचें
AajTak
भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपनी मर्सिडीज कार खुद चलाकर होम टाउन रूड़की जा रहे थे. शुक्रवार (30 दिसंबर) तड़के बड़ा हादसा हुआ था. रूड़की के पास उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था. पंत ने खुद बताया कि वह विंड स्क्रीन तोड़कर बाहर आए. इसके बाद कार में भीषण आग लग गई थी.
Rishabh Pant Car Accident: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ शुक्रवार (30 दिसंबर) तड़के बड़ा हादसा हुआ था. रूड़की के पास उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था. पंत खुद ही कार चला रहे थे. फिलहाल ऋषभ पंत का देहरादून के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है. यहां उनकी कई सारी जांचें भी की गईं.
बताया गया है कि पंत को सबसे ज्यादा चोटें सिर और पैर में आई हैं. इसी के चलते उनके ब्रेन और स्पाइन का MRI स्कैन भी कराया गया था. जिसकी रिपोर्ट सामने आ गई है. इस रिपोर्ट ने फैन्स और खुद पंत को बड़ी राहत दी है. रिपोर्ट नॉर्मल आई है.
टखने और घुटने का भी MRI स्कैन होगा
डॉक्टर्स ने बताया है कि ऋषभ पंत की अब भी कई और जांचें होनी हैं. उनके टखने और घुटने का भी MRI स्कैन कराया जाना था. मगर इसे टाल दिया गया है, क्योंकि पंत को काफी दर्द हो रहा था और सूजन भी थी. अब यह स्कैन आज (31 दिसंबर) को कराया जा सकता है.
कार एक्सीडेंट में ऋषभ पंत के चेहरे पर चोट आई थी. कई कटे-फटे घाव भी हुए और कुछ खरोंचें भी आईं. अब इनको ठीक करने के लिए पंत ने प्लास्टिक सर्जरी भी करवाई है. ऋषभ पंत को दाएं पैर के घुटने और टखने में लिकमेंट की समस्या हो सकती है. इसी कारण से मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने ऋषभ पंत के घुटने पर भी पट्टी बांधी है. डॉक्टर्स ने बताया है कि पंत की स्थिति अभी ठीक है और वह बेहतर महसूस कर रहे हैं.
इस तरह कार जलने से पहले बाहर निकले पंत

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









