
Rishabh Pant Car Accident: कब-कहां हुआ ऋषभ पंत का एक्सीडेंट? जानें 10 बड़े अपडेट्स
AajTak
टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कार हादसे में बाल-बाल बच गए हैं. वह अपनी मर्सिडीज कार से दिल्ली से होम टाउन रूड़की जा रहे थे. इसी दौरान कार डिवाइडर से टकरा गई और पूरी तरह जलकर खत्म हो गई. आइए 10 पॉइंट्स के जरिए जानते हैं इस घटना से जुड़े सभी बड़े अपडेट्स...
Rishabh Pant Car Accident: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हुए हैं. पंत को जनवरी में होने वाली श्रीलंका के खिलाफ अगली वनडे और टी20 सीरीज में नहीं चुना गया था. इसके बाद पंत दिल्ली से अपने होम टाउन रूड़की जा रहे थे. इसी दौरान उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई.
ऋषभ पंत गाड़ी का शीशा तोड़कर गाड़ी से निकले थे, जिसके बाद तुरंत ही स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. यहां उन्हें प्राथमिक इलाज देने के बाद देहरादून के मैक्स अस्पताल के लिए रेफर किया गया. आइए 10 पॉइंट्स के जरिए जानते हैं इस घटना से जुड़े सभी बड़े अपडेट्स...
ऋषभ पंत की कार एक्सीडेंट के 10 बड़े अपटेड्स....
1. चोट के कारण श्रीलंका सीरीज से बाहर होने के बाद ऋषभ पंत दिल्ली से रूड़की जा रहे थे. वह मर्सिडीज कार को खुद ड्राइव कर रहे थे.2. इसी दौरान ऋषभ पंत को कार चलाते समय नींद की झपकी आई. तभी कार अनिंयत्रियत होकर डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई.3. ये कार हादसा शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे हुआ. यह एक्सीडेंट रूड़की के पास मोहम्मदपुर जाट पर हुआ.4. ऋषभ पंत हादसे के बाद विंड स्क्रीन तोड़कर बाहर निकले. इसमें स्थानीय लोगों ने उनकी मदद की. इसके बाद कार में भीषण आग लग गई.5. ऋषभ पंत को बाहर निकालने के बाद स्थानीय लोगों ने 108 नंबर पर कॉल कर एम्बुलेंस को बुलाया और पंत को रूड़की अस्पताल में सुबह करीब 6 बजे भर्ती कराया.
क्लिक करें: धू-धू कर जलती कार, सड़क पर गिरे हुए क्रिकेटर ऋषभ पंत, देखें एक्सीडेंट के तुरंत बाद का Video 6. स्थानीय अस्पताल में पंत को प्राथमिक इलाज दिया गया. उनके सिर और पैर पर गंभीर चोट थी. पहले एक्स-रे में फ्रैक्चर नहीं निकला था.7. इमरजेंसी में ट्रीटमेंट देने वाले डॉक्टर सुशील नागर ने जांच करने के बाद कहा कि ऋषभ पंत को बड़ी चोट सिर और घुटने में लगी है8. इसके बाद ऋषभ पंत को देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में रेफर किया गया. उन्हें तुरंत ही एम्बुलेंस से देहरादून ले जाया गया.9. ऋषभ पंत को पहले से ही पैर चोट लगी थी. इसी कारण बीसीसीआई ने उन्हें श्रीलंका सीरीज से आराम देकर स्ट्रैंथ ट्रेनिंग के लिए NCA भेजा था.10. एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने आजतक से कहा कि हादसे के वक्त ऋषभ पंत गाड़ी में अकेले थे. देहरादून के मैक्स अस्पताल में पंत के साथ उनकी मां भी हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









