
Rishabh Pant Car Accident: ऋषभ पंत पर बनेगा ओवर स्पीडिंग का केस? DGP ने दिए एक्सीडेंट के सारे अपडेट्स
AajTak
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे हैं. हादसा शुक्रवार तड़के हुआ, जब पंत खुद कार चलाकर अकेले ही दिल्ली से अपने घर रुड़की आ रहे थे. उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई थी. अब पंत के हेल्थ अपडेट, उनके एयरलिफ्ट करने और ओवर स्पीडिंग के केस पर DGP अशोक कुमार ने बयान दिया है...
Rishabh Pant Car Accident: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर ऋषभ पंत एक बड़े हादसे का शिकार हुए, जिसमें वह बाल-बाल बचे हैं. पंत खुद कार चलाकर अकेले ही दिल्ली से अपने घर रुड़की आ रहे थे. इसी दौरान गुरुकुल नारसन एरिया के पास उनकी कार डिवाइडर से टकराकर हादसे का शिकार हो गई. ऐसे में फैन्स के मन में ऋषभ पंत को लेकर कई सारे सवाल हैं.
फैन्स को ऋषभ पंत के स्वास्थ्य की भी चिंता है. साथ ही वे यह भी जानना चाहते हैं कि ऋषभ पंत पर ओवर स्पीडिंग का केस भी बनेगा या नहीं? क्या ऋषभ पंत को एयरलिफ्ट करके उपचार के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा? हादसे वाली जगह पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने क्या अपडेट दिया?
ऋषभ पंत को मौत के मुंह से बचाने वाले ड्राइवर-कंडक्टर को मिला ये ईनाम, बताई पूरी घटना
डीजीपी ने बताया कि पंत की हालत अभी ठीक है
इन सभी सवालों के जवाब खुद DGP अशोक कुमार ने दिए हैं. उन्होंने आजतक से बात करते हुए कहा कि ऋषभ पंत की हालत अभी स्थिर है. कोई गंभीर या घबराने वाली बात नहीं है. एयरलिफ्ट को लेकर भी डीजीपी ने बताया कि फिलहाल, ऐसी कोई बात लग नहीं रही है. सीरियस कंडीशन में ही एयरलिफ्ट किया जा सकता है.
सवाल: अभी कैसी स्थिति है ऋषभ पंत की. उनकी चोट कितनी सीरियस है?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









