
Rishabh Pant as Wicketkeeper IPL 2024: आईपीएल के 'सुस्त' मुकाबले में चीता बने ऋषभ पंत, विकेटकीपिंग में दिखा पुराना अंदाज...टी20 वर्ल्ड कप में मौका मिलना तय?
AajTak
Rishabh Pant, IPL 2024, GT Vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का मैच नंबर 32 दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच 17 अप्रैल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. जहां दिल्ली ने इस नीरस मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज की, पर पंत ने विकेट के पीछे खड़े होकर जिस तरह 4 शिकार किए, उनकी कीपिंग देखने लायक थी.
Rishabh Pant as Wicketkeeper in IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में 17 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) के बीच मैच हुआ. यह मैच फैन्स के लिहाज से एकदम नीरस रहा. वहीं इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के लिहाज से एक बात सबसे शानदार रही, वह रहा ऋषभ पंत की विकेटकीपिंग.
पंत ने कुल मिलाकर इस मैच में 4 शिकार किए. जिसमें उनकी विकेटकीपिंग स्क्लिस साफ तौर पर नजर आई. ऐसे में सवाल है कि क्या पंत को टी20 वर्ल्ड कप का टिकट मिलेगा, क्योंकि आईपीएल में भी उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन शानदार रहा है.
इस मैच में गुजरात (GT) की टीम पहले खेलते हुए महज 17.3 ओवर्स में 89 रनों पर लुढ़क गई. वहीं दिल्ली ने इस टारगेट को 8.5 ओवर्स में 92/4 का स्कोर बनाकर चेज कर लिया. लेकिन पंत इस मैच में पंत अपनी विकेटकीपिंग की वजह से 'प्लेयर ऑफ द मैच' रहे. उन्होंने 2 कैच और 2 स्टम्प किए और 16 रन बनाकर नाबाद लौटे. ऐसा संभवत: हालिया समय में अर्से बाद हुआ है जब किसी विकेटकीपर को उसकी कीपिंग की बदौलत प्लेयर ऑफ द मैच मिला है. इसके बाद पंत की विकेटकीपिंंग की चर्चा में आ गई है.
पंत की विकेटकीपिंग की तारीफ क्यों ही रही है तो उसको समझने की कोशिश करते हैं. पंत के चार शिकार में से एक डेविड मिलर का ईशांत शर्मा की गेंद पर कैच आउट खास रहा. पंत ने इस कैच को एक हाथ से डाइव लगाकर लपका. बाद में DRS लिया गया, इससके बाद मिलर महज 2 रनों पर पवेलियन लौटे.
Ek haath hi kaafi hai 🧤 From one-handed sixes to one-handed catches, Rishabh Pant can do it all 🤩#GTvDC #TATAIPL #IPLonJioCinema pic.twitter.com/1JZEuLiL5T
इसके बाद पंत का मैजिक गुजरात की पारी के नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर देखने को मिला. जब उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स की गेंद पर अभिनव मनोहर को चीते की तरह फुर्ती दिखाते हुए स्टम्प कर दिया. अभिनव मनोहर भी 8 रन पर आउट होने के बाद हैरान दिखे. स्टब्स की ठीक अगली गेंद पर एक बार फिर पंत का मैजिक दिखा. पंत ने अबकी बार शाहरुख खान को स्टम्प कर दिया. शाहरुख गोल्डन डक यानी पहली ही गेंद पर आउट हुए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









