
Rishabh Pant Accident: ऋषभ पंत के साथ पूरा परिवार, एक्सीडेंट के बाद हॉस्पिटल से सामने आई तस्वीर दे रही राहत
AajTak
विकेटकीपर ऋषभ पंत सड़क हादसे में घायल होने के बाद फिलहाल हॉस्पिटल में एडमिट हैं. दर्दनाक हादसे के बाद पूरा देश ऋषभ पंत के लिए दुआ कर रहा है. इसी बीच देहरादून के मैक्स अस्पताल से जो तस्वीरे सामने आई हैं वह फैन्स को राहत देने वाली हैं. ऋषभ पंत के फैमिली की फोटो भी अब सामने आई है.
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सड़क हादसे में घायल होने के बाद देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में हैं. शुक्रावर को पंत की अपने होमटाउन रूड़की जा रहे थे उसी दौरान उनकी मर्सिडीज कार डिवाइडर से टकरा गई. डिवाइडर से टकराने के बाद कार में आग लग गई और पंत किसी तरह कार से बाहर निकल पाए थे. पंत को सिर और पैर में ज्यादा चोट लगी थीं. हालांकि अच्छी बात यह है कि उनके सिर और रीढ़ की एमआरआई रिपोर्ट नॉर्मल आई थी.
पंत के परिवार की फोटो आई सामने
इस हादसे के बाद पूरा देश ऋषभ पंत के लिए दुआ कर रहा है. इसी बीच आज शाम देहरादून के मैक्स अस्पताल से जो तस्वीरें आए वह फैन्स को राहत देने वाली हैं. दरअसल खानपुर से विधायक और ऋषभ के पारिवारिक मित्र उमेश शर्मा जब ऋषभ पंत का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने एक फोटो पोस्ट की. इस फोटो ऋषभ पंत का पूरा परिवार (मां सरोज और बहन साक्षी) के अलावा क्रिकेटर नीतीश राणा भी दिख रहे हैं. इस तस्वीर को देखकर लगता है कि ऋषभ पंत की हालत अब ठीक है और परिवारवाले भी संतुष्ट हैं.
क्लिक करें- नींद नहीं, इस वजह से हुआ कार एक्सीडेंट! ऋषभ पंत ने बताया
25 साल के पंत मर्सिडीज कार खुद चलाकर अपने घर रूड़की जा रहे थे, ताकि मां को सरप्राइज दिया जा सके. हालांकि पंत की सरप्राइज देनी की ख्वाहिश दुर्घटना के चलते पूरी नहीं हो पाई है. हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि यह हादसा शुक्रवार को 5 बजकर 22 मिनट पर हुआ था. पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे के बाद ऋषभ पंत की फैमिली को फोन किया और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









