
Rishabh Pant Accident: ऋषभ पंत के जज्बे को सलाम! जिंदगी की पिच पर खेल रहे हौसले की पारी
AajTak
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत शुक्रवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. हादसे के बाद ऋषभ पंत देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में एडमिट हैं. ऋषभ पंत ने जो हौसला दिखाया वह अद्भुत है. पंत क्रिकेटिंग पिच की तरह जिंदगी की पिच पर भी हौसले से भरी पारी खेल रहे हैं.
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार (30 दिसंबर) को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. 25 साल के ऋषभ पंत अपनी मां को सरप्राइज देने के लिए मर्सिडीज कार ड्राइव करके रूड़की जा रहे थे, लेकिन सफर में ही उनके साथ यह भयानक हादसा हो गया. हादसे के बाद ऋषभ पंत देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में एडमिट हैं और उनकी हालत स्थिर है.
पंत खेल रहे साहसिक पारी!
हादसे के बाद से अबतक ऋषभ पंत ने जो हौसला दिखाया है, वह काफी अद्भुत है. कहने का मतलब यह है कि ऋषभ पंत जिंदगी की पिच पर भी साहसी पारी खेल रहे हैं. जब कार में आग लग गई तो वह घबराए नहीं और लगातार कोशिशों के बाद वह उससे निकलने में सफल भी रहे. ऋषभ पंत को निकालने में हरियाणा रोडवेज के बस चालक सुशील कुमार और कंडक्टर परमजीत ने भी काफी सहयोग किया. जब खून से लथपथ पंत कार से बाहर निकले तो उन्होंने बस चालक सुशील कुमार को अपना नाम बताया था.
क्लिक करें- नींद नहीं, इस वजह से हुआ कार एक्सीडेंट! ऋषभ पंत ने बताया
बस ड्राइवर सुशील ने इसे लेकर बताया था, 'मैंने उस आदमी (ऋषभ पंत) को देखा था. वो जमीन पर पड़ा था. मुझे लगा वो नहीं बचेगा क्योंकि कार में पूरी तरह आग लग गई थी. उसके पास ही वो पड़ा था. हमने उसे उठाया और कार से दूर किया. मैंने पूछा- कोई और है कार के अंदर तो वो बोला मैं अकेला ही था. मैं क्रिकेट के बारे में इतना जानता नहीं. उसे साइड में खड़ा किया. उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे, तो हमने अपनी चादर में उसे लपेट दिया. उसी ने हमें बताया था कि मैं क्रिकेटर ऋषभ पंत हूं.'
डॉक्टर्स ने भी की पंत की तारीफ

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








