
Rishabh Pant: रोहित शर्मा की बेटी संग पेंटिंग करते दिखे ऋषभ पंत, रितिका सजदेह ने शेयर किया वीडियो
AajTak
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का बच्चों से लगाव किसी से छिपा नहीं है. सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में पंत भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की बेटी समायरा के साथ पेंटिंग करते दिखाई दे रहे हैं.
Rishabh Pant: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला शनिवार से बेंगलुरु में खेला जाना है. टीम इंडिया का लक्ष्य इस मुकाबले को जीतकर टेस्ट सीरीज पर कब्जा करने का होगा. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-23 के लिहाज से भी भारतीय टीम के लिए मुकाबला काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है, जहां भारतीय टीम फिलहाल पांचवें पायदान पर है.
मुकाबले से पहले सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है. फोटो में ऋषभ पंत कप्तान रोहित शर्मा की बेटी समायरा के साथ पेंटिंग करते दिखाई दे रहे हैं. रोहित की वाइफ रीतिका सजदेह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर की है.
ऋषभ पंत का बच्चों से लगाव किसी से छिपा नहीं है. साल 2018-19 के ऑस्ट्रेलियाई दौरे में मेलबर्न टेस्ट के दौरान तत्कालीन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन और पंत के बीच काफी बातचीत हुई थी. पेन ने पंत से कहा था कि जब वह अपनी पत्नी को फिल्म दिखाने ले जाएं तो, क्या पंत उनके बच्चे के लिए बेबी सिटर का रोल अदा कर सकते हैं. बाद में ऋषभ पंत ने एक समारोह में टिम पेन के बच्चे को गोद में लिए दिखाई दिए थे. पेन की पत्नी बोनी पेन ने खुद इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को साझा किया था.
मोहाली टेस्ट में किया था शानदार प्रदर्शन
श्रीलंका के खिलाफ मोहाली टेस्ट में इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 96 रन बनाए थे. पंत ने इस पारी के दौरान महज 96 गेंदों का सामना किया, जिसमें नौ चौके एवं तीन छक्के शामिल थे. वैसे, पंत के पास शतक बनाने का एक सुनहरा मौका था. लेकिन डिफेंसिव पंत के खेलने के प्रयास में बोल्ड आउट हो गए.
पंत ने इस साल की शुरुआत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में भी शानदार प्रदर्शन किया था. पंत ने उस टेस्ट मैच में भारत की दूसरी पारी में 139 गेंदों पर 100 रन बना दिए थे. इस दौरान पंत ने छह चौके एवं चार छक्के उड़ाए थे. हालांकि, पंत की शतकीय पारी के बावजूद भारत को हार का सामना करना पड़ा था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









