
Rishabh Pant: राइट हैंडर होते ऋषभ पंत तो क्या होता? वायरल हुआ जबरदस्त वीडियो, लोग बोले- ये तो धोनी है...
AajTak
अगर ऋषभ पंत दाएं हाथ के बल्लेबाज होते तो कैसे लगते? सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पारी को एडिट कर दिया गया है.
इंग्लैंड के खिलाफ खत्म हुई वनडे सीरीज़ के आखिरी मैच में ऋषभ पंत ने धमाल मचा दिया. 125 रनों की मैच जिताऊ पारी ने हर किसी का दिल जीता. लेकिन सोचिए अगर ऋषभ पंत बाएं हाथ के बल्लेबाज ना होकर दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते, तब ये नज़ारा कैसा लगता. इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई इस जबरदस्त पारी को अगर आप राइट हैंडर ऋषभ पंत के अंदाज़ में देखना चाहते हैं, तो इस वीडियो को देखिए... दरअसल ट्विटर पर एक यूज़र ने ऋषभ पंत की इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में खेली गई पारी को एडिट किया है. एडिट करके इस वीडियो को उल्टा कर दिया गया है, यानी बाएं हाथ के बल्लेबाज ऋषभ पंत दाएं हाथ के बल्लेबाज बन गए हैं. फील्डर, बॉलर और शॉट सब उल्टा-पुल्टा हो गया है.
What if Rishabh Pant bats right handed !! pic.twitter.com/zqlrIKD3a6
सौरभ नाम के ट्विटर यूज़र के इस वीडियो पर लाखों व्यूज़ आ चुके हैं और लगातार यह वायरल हो रहा है. यहां ऋषभ पंत की तुलना कोई महेंद्र सिंह धोनी से कर रहा है, जबकि कोई विवियन रिचर्ड्स बता रहा है. हाइट में ऋषभ पंत महेंद्र सिंह धोनी के मुकाबले थोड़े छोटे हैं, लेकिन जिस तरह वीडियो में दिख रहा है वह युवा एमएस धोनी की याद दिलाता है.
Dhoni? 🤨💀 https://t.co/MDLdKVVEDz
कुछ लोगों ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पहला शॉट तो पूरा एमएस धोनी की तरह ही लगा. सिर्फ एक नहीं बल्कि कई लोगों ने कहा कि ऋषभ पंत का कट शॉट पूरी तरह महेंद्र सिंह धोनी के शॉट की तरह लग रहा है. ऋषभ पंत और महेंद्र सिंह धोनी की जोड़ी को वैसे ही गुरु-चेले की जोड़ी कहा जाता है. पंत खुद एमएस धोनी से कई बार टिप्स लेते रहते हैं और खुद को उनका सबसे बड़ा फैन बताते हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








