
Rishabh Pant: 'मेरा रिकॉर्ड खराब नहीं...', लाइव इंटरव्यू में हर्षा भोगले से भिड़ गए ऋषभ पंत! Video
AajTak
न्यूजीलैंड दौरे पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. उनकी जगह को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं, इस बीच ऋषभ ने खुद अपनी फॉर्म पर जवाब दिया है.
न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया के उप-कप्तान ऋषभ पंत की खराब फॉर्म पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. ऋषभ पंत को प्लेइंग-11 में मौके मिल रहे हैं और संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ रहा है. लगातार निशाने पर आने के बीच ऋषभ पंत ने खुद अपनी फॉर्म को लेकर बात कही है और सीधे तौर पर कहा है कि मेरे नंबर इतने बुरे भी नहीं हैं. हालांकि यह बयान देने के कुछ देर बाद ही ऋषभ पंत तीसरे वनडे में सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हुए.
बल्लेबाजी ऑर्डर पर क्या बोले?
मैच से पहले कमेंटेटर हर्षा भोगले ने ऋषभ पंत से बात की. ऋषभ ने यहां कहा कि मैं टी-20 क्रिकेट में ओपनिंग करना चाहूंगा, जबकि वनडे में नंबर 4 या 5 सही है और टेस्ट में मैं नंबर-5 पर बल्लेबाजी करता हूं. लेकिन कोच और कप्तान किस तरह से टीम के लिए बेहतर सोचते हैं, उसपर चीज़ें निर्भर करती हैं. मुझे जब भी मौका मिलता है, मैं अच्छा करने की कोशिश करता हूं.
क्लिक करें: संजू सैमसन को टीम इंडिया से ड्रॉप किए जाने पर भड़के शशि थरूर, निशाने पर ऋषभ पंत
'अभी मेरी तुलना मत करें'
बातचीत के दौरान हर्षा भोगले ने जब कहा कि आपके टेस्ट में नंबर बढ़िया हैं, लेकिन वनडे और टी-20 में इतने बेहतर नहीं हैं. जिसपर ऋषभ पंत ने कहा कि व्हाइट बॉल क्रिकेट में मेरे नंबर इतने भी बुरे नहीं हैं, मैं अभी 24-25 साल का ही हूं और ऐसे में अभी तुलना करना सही नहीं है. जब मैं 30-32 का होउंगा, उस वक्त इस तरह की तुलनाएं की जा सकती हैं. इस दौरान ऋषभ पंत कुछ खफा होते हुए दिखे और हर्षा भोगले को जवाब देते हुए उनकी टोन में बदलाव आया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









