
Rishabh Pant: टीम इंडिया की बढ़ेगी टेंशन, ऋषभ पंत को ODI विश्व कप से भी होना पड़ सकता है बाहर
AajTak
टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत पिछले साल दिसंबर में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. पंत फिलहाल मुंबई के कोकिला बेन हॉस्पिटल में एडमिट हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पंत को मैदान पर वापसी करने के लिए न्यूनतम 8-9 महीने लगेंगे. ऐसे में उनके वनडे वर्ल्ड कप 2023 से भी बाहर रहने की उम्मीद है.
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले साल 30 दिसंबर को कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. पंत के साथ ये हादसा रूड़की जाने के दौरान हुआ था. ऋषभ पंत का इलाज पहले देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में हुआ था. फिर उन्हें मुंबई के कोकिला बेन हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया. ऋषभ पंत की मैदान पर कब वापसी होगी, ये फिलहाल पूरी तरह क्लियर नहीं है.
पंत के वर्ल्ड कप से बाहर होनी की संभावना
वैसे कोकिला बेन हॉस्पिटेल से जो खबरें आ रही हैं वो भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए कतई अच्छी नहीं हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पंत को मैदान पर वापसी करने के लिए न्यूनतम 8-9 महीने की आवश्यकता होगी क्योंकि उनके घुटने और टखने के लिगामेंट टियर की डबल सर्जरी होने की उम्मीद है. इसका मतलब है कि ऋषभ पंत न केवल आईपीएल 2023 से बाहर रहेंगे, बल्कि सितंबर में होने वाले एशिया कप के अलावा वनडे वर्ल्ड कप 2023 को भी मिस करेंगे.
डॉ. दिनशॉ पर्दीवाला (कोकिलाबेन अस्पताल में स्पोर्ट्स ऑर्थोपेडिक्स के निदेशक) के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम ने ऋषभ पंत की जांच की. इनसाइड स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल के विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक सूजन कम नहीं होती तब तक कोई एमआरआई या सर्जरी नहीं की जा सकती. पंत को गंभीर लिगामेंट टियर है और उन्हें पूरी तरह से सामान्य दिनचर्या में वापस आने के लिए कम से कम 8-9 महीने लगेंगे.
ऋषभ पंत को है लिगामेंट टियर
बीसीसीआई की मेडिकल टीम के एक करीबी सूत्र ने कहा, 'इस स्तर पर लिगामेंट टियर की सीमा ज्ञात नहीं है. अगले 3-4 दिनों में ही साफ तस्वीर सामने आ सकती है, लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों का मानना है कि पंत का लिगामेंट टियर गंभीर प्रकृति का है. एक विकेटकीपर को जिस तरह के काम के बोझ से गुजरना पड़ता है, उससे हमें लगता है कि पंत साल के आखिर में ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








