
Rishabh Pant: 'खुद ब्रश करने में भी खुशी होती है', एक्सीडेंट के 2 महीने बाद ऋषभ पंत ने खुलकर की बात
AajTak
स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत ने अपने कार एक्सीडेंट के दो महीने बाद खुलकर बात की है. ऋषभ ने बताया है कि अभी उनका डेली रूटीन क्या है और वापसी की उनकी कैसी तैयारी चल रही है.
भारतीय टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ खेल रही है और इस दौरान स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत टीम का हिस्सा नहीं हैं, जिनका टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन रिकॉर्ड है. ऋषभ पंत ने इस बीच अपने कार एक्सीडेंट के दो महीने बाद उस वक्त की पूरी कहानी बताई है, साथ ही टीम इंडिया में वापसी की उम्मीदों के बारे में बात की है.
बता दें कि 30 दिसंबर, 2022 के तड़के ऋषभ पंत का दिल्ली-देहरादून हाइवे पर कार एक्सीडेंट हो गया था. जिसमें उन्हें काफी गंभीर चोट पहुंची थी, ऋषभ पंत अब रिकवरी मोड में हैं और लगातार उनकी हालत में सुधार भी आ रहा है.
ऋषभ पंत ने एक समाचार एजेंसी से विस्तार में बात की है, जिसमें अपने अनुभव को साझा किया है...
ऋषभ पंत ने कहा कि वह अभी बेहतर महसूस कर रहे हैं और उनकी रिकवरी अच्छी चल रही है. उम्मीद है कि वह मेडिकल टीम के सपोर्ट से जल्द ही पूरी तरह फिट हो जाएंगे. इतने भयंकर कार एक्सीडेंट झेलने के बाद बचकर आना किसी के लिए भी आसान नहीं होता है, ऐसे में ऋषभ पंत ने कहा कि इस एक्सीडेंट के बाद मुझे जिंदगी जीने का एक नज़रिया मिल गया है. आज मैं अपने जिंदगी के हर पल को एन्जॉय कर रहा हूं, हम बड़े सपनों को पूरा करने में जुटे हैं लेकिन जीवन की छोटी खुशियों को सेलिब्रेट करना भूल जाते हैं.
'छोटी खुशियां समझने लगा हूं'
ऋषभ पंत ने कहा कि एक्सीडेंट के बाद खुद ब्रश करने, धूप में बैठने की भी खुशी होती है. मेरे जीवन में इस हादसे के बाद काफी बदलाव आया है, मैं छोटी चीज़ों को समझने लगा हूं और हर मोमेंट को एन्जॉय कर रहा हूं. स्टार विकेटकीपर बोले कि मेरे लिए यह बोलना मुश्किल है कि मैं क्रिकेट को कितना मिस कर रहा हूं, क्योंकि मेरा जीवन ही उसके इर्द-गिर्द रहता है. मैं उस पल का इंतज़ार नहीं कर सकता जब मैं फिर से क्रिकेट खेल रहा होउंगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








