
Rishabh Pant: एजबेस्टन में छा गए ऋषभ पंत, दोनों पारी मिलाकर बनाए 200+ रन, तोड़ा 72 साल पुराना रिकॉर्ड
AajTak
भारत और इंग्लैंड के बीच हुए एजबेस्टन टेस्ट में ऋषभ पंत ने कमाल कर दिया. दोनों पारियों में वह इंग्लैंड के बॉलर्स पर बरसे और अपने नाम कई रिकॉर्ड कर लिए.
बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कमाल कर दिया है. पहली पारी में धमाकेदार शतक जड़ने के बाद ऋषभ ने दूसरी पारी में भी अर्धशतक जमाकर भारतीय टीम को मज़बूत स्थिति में पहुंचाया. दोनों पारियों में धमाल करने के साथ ही ऋषभ पंत के नाम कई रिकॉर्ड भी हो गए हैं.
एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में ऋषभ पंत ने इंग्लैंड पर काउंटर अटैक किया और 146 रनों की पारी खेली. इस पारी में ऋषभ पंत ने 19 चौके, 4 छक्के जमाए. दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने 57 रन बनाए, जिसमें 8 चौके शामिल रहे. ऋषभ पंत दूसरे ऐसे विकेटकीपर बन गए हैं, जिन्होंने किसी एक टेस्ट में शतक और अर्धशतक दोनों जमाए हों.
एक ही टेस्ट में शतक और अर्धशतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर: • फ़ारुख़ इंजीनियर बनाम इंग्लैंड, ब्रेबॉर्न 1973 (121 + 66) • ऋषभ पंत बनाम इंग्लैंड, एजबेस्टन 2022 (146 + 57)
इसके अलावा ऋषभ पंत ने एक और रिकॉर्ड बनाया, किसी विदेशी विकेटकीपर द्वारा इंग्लैंड में टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह पहले नंबर पर आ गए हैं. ऋषभ पंत ने यहां 72 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है.
किसी विदेशी विकेटकीपर द्वारा इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन (एक टेस्ट में) 203, ऋषभ पंत (एजबेस्टन, 2022) 146 + 57 182, क्लाइड वॉलकॉट (लॉर्ड्स, 1950) 14,168*
अगर भारतीय विकेटकीपर की लिस्ट देखें, तो ऋषभ पंत से पहले ये रिकॉर्ड पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम था. जिन्होंने इसी मैदान पर साल 2011 में खेले गए टेस्ट में 151 रन (77, 74*) बनाए थे. किसी एक टेस्ट में भारतीय विकेटकीपर द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी ऋषभ पंत तीसरे नंबर पर आ गए हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








