
Rishabh Pant: ‘ऋषभ फैंटा बहुत मारता है, बस थोड़ा ओवरवेट है’, शोएब अख्तर की अनोखी सलाह
AajTak
टीम इंडिया के सुपरस्टार प्लेयर ऋषभ पंत की तारीफ हर कोई कर रहा है. पाकिस्तान के पूर्व बॉलर शोएब अख्तर ने ऋषभ की बल्लेबाजी की तारीफ की है, साथ ही अपने वजन को कम करने की सलाह दी है.
इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई वनडे सीरीज़ के आखिरी मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत छा गए थे. 125 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल ऋषभ पंत ने अकेले दम पर टीम इंडिया को मैच जिता दिया और सीरीज पर भी टीम इंडिया का कब्जा हुआ. पंत की हर कोई तारीफ कर रहा है और इस लिस्ट में पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर का भी नाम जुड़ गया है. ऋषभ पंत की तारीफ करते हुए शोएब अख्तर ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा कि ऋषभ पंत का नाम ऋषभ फैंटा होना चाहिए. शोएब बोले कि ये बहुत मारता है भाई, उनमें कॉन्फिडेंस काफी हैं. थोड़े से वो ओवरवेट हैं, उन्हें उसपर फोकस करना चाहिए. शोएब अख्तर बोले कि उनके पास काफी टैलेंट है, जिस तरह से उन्होंने चेज़ किया वह बेहतरीन है. क्योंकि वह जब चाहे वह रनों की स्पीड को बढ़ा सकते हैं. शोएब बोले कि जिस तरह से ऋषभ ने अलग-अलग शॉट मारे हैं, वो कमाल है.
पाकिस्तानी लीजेंड ने कहा कि अगर वह ऐसे ही परफॉर्म करते रहे, तो मार्केट में छाने का पूरा मौका है उनके पास. हिन्दुस्तान में एक बड़ी मार्केट है, वह ऐसे ही खेलते रहे तो बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं. शोएब अख्तर ने ऋषभ पंत के अलावा हार्दिक पंड्या की भी तारीफ की और कहा कि वह अब बैलेंस प्लेयर लग रहे हैं. आपको बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में जब टीम इंडिया दिक्कत में थी, उस वक्त ऋषभ पंत ने 113 बॉल पर 125 रनों की पारी खेली थी. ऋषभ पंत का यह पहला वनडे शतक था, जिसमें उन्होंने 16 चौके और 2 छक्के जमाए थे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










