
Rishabh Pant: ऋषभ पंत बांग्लादेश के खिलाफ ODI सीरीज से क्यों हुए बाहर? BCCI ने बताई वजह
AajTak
ऋषभ पंत को बांग्लादेश के खिलाफ जारी वनडे सीरीज से रिलीज कर दिया गया है. बीसीसीआई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी दी है. ऋषभ पंत हालिया समय में सीमित ओवर्स क्रिकेट में काफी स्ट्रगल करते दिखाई दिए हैं जिसके चलते उनके टीम में होने को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे.
भारत और बांग्लादेश के बीच पहला वनडे मुकाबला ढाका के शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में आयोजित हुआ है. इस मुकाबले से पहले भारतीय कैम्प से बड़ी खबर निकलकर सामने आई. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस वनडे सीरीज के तीनों ही मुकाबले से बाहर हो गए हैं. वहीं स्पिनर अक्षर पटेल भी पहले मैच में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे.
पंत के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं
बीसीसीआई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसे लेकर अपडेट दिया है. हालांकि ऋषभ पंत क्यों बाहर हुए हैं इसकी पूरी वजह साफ नहीं हुई है. लेकिन बीसीसीआई ने यह जरूर बताया कि उन्हें मेडिकल टीम की सलाह पर रिलीज किया गया है. पंत के बाहर होने के चलते केएल राहुल को पहले वनडे में विकेटकीपिंग का जिम्मा मिला है.
प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है, 'बीसीसीआई की मेडिकल टीम से परामर्श के बाद ऋषभ पंत को वनडे टीम से रिलीज कर दिया गया है. वह टेस्ट सीरीज से पहले टीम से जुड़ेंगे. उनके स्थान पर किसी रिप्लेसमेंट की मांग नहीं की गई है. अक्षर पटेल पहले वनडे के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे.'
🚨 UPDATE In consultation with the BCCI Medical Team, Rishabh Pant has been released from the ODI squad. He will join the team ahead of the Test series. No replacement has been sought Axar Patel was not available for selection for the first ODI.#TeamIndia | #BANvIND
ऋषभ पंत हालिया समय में सीमित ओवर्स क्रिकेट में काफी स्ट्रगल करते दिखाई दिए हैं. ऋषभ पंत को टी20 वर्ल्ड कप 2022 में जिम्बाब्वे और इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में मौका मिला था. दोनों ही मैचों में पंत मौके को भुना नहीं पाए थे और कुल 9 रन ही बना पाए. फिर न्यूजीलैंड दौरे पर भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी और वह टी20 और वनडे की चार पारियों को मिलाकर कुल 42 रन ही जोड़ पाए थे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









