
Rishabh Pant: ऋषभ पंत ने टीम इंडिया के खिलाफ ही जड़ी फिफ्टी, स्कूप शॉट पर छक्का देख फैन्स भी हैरान, VIDEO
AajTak
वॉर्मअप मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने लिसेस्टरशायर के खिलाफ पहली पारी में 8 विकेट पर 246 रन बनाकर पारी घोषित की. इसके बाद लिसेस्टरशायर को 244 रनों पर ही समेट दिया.
भारतीय विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में पूरी तरह फ्लॉप रहे थे. इस सीरीज में उन्होंने सिर्फ 58 रन ही बनाए थे, इसके बाद उनकी जमकर आलोचना होने लगी थी. मगर अब वॉर्मअप मैच में फिफ्टी जड़कर पंत ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है.
दरअसल, इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम एक वॉर्मअप मैच खेल रही है. यह मुकाबला इंग्लिश क्लब लिसेस्टरशायर के खिलाफ हो रहा है. मैच में सभी भारतीयों को मौका मिल सके, इसके लिए चार प्लेयर लिसेस्टर की टीम से खेल रहे हैं.
छक्का लगाकर पंत ने फिफ्टी पूरी की
इन प्लेयर्स में ऋषभ पंत भी हैं. उन्होंने मैच के दूसरे दिन यानी (शुक्रवार) को अपनी ही भारतीय टीम के खिलाफ फिफ्टी लगाई. पंत ने 87 बॉल पर 76 रनों की पारी खेली. इस दौरान पंत ने एक छक्का और 14 चौके लगाए. यह एक छक्का पंत ने उमेश यादव की बॉल पर स्कूप-फ्लिक्स शॉट के साथ लगाया. पंत का यह शॉट देख फैन्स भी हैरान रह गए और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
Rishabh Pant Scored his half century in his style ❤️🔥🐐 @RishabhPant17 #RishabhPant #RP17 pic.twitter.com/6QgOH9iFb2
शमी की बॉल पर भी चौका जमाया

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









