
Rishabh Pant: ऋषभ पंत ने जड़ी भारत के लिए टेस्ट में सबसे तेज फिफ्टी, कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा
AajTak
भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने बेंगलुरु टेस्ट में इतिहास रचा. पंत ने सिर्फ 28 बॉल में फिफ्टी जड़ी और कपिल देव के कई साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया.
भारत और श्रीलंका (Ind Vs SL) के बीच खेले गए पिंक बॉल टेस्ट में विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने इतिहास रच दिया है. टीम इंडिया की दूसरी पारी में जब बल्लेबाज स्ट्रगल कर रहे थे, तब ऋषभ पंत ने भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज़ फिफ्टी जड़ दी है. ऋषभ पंत ने टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर-कप्तान कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा है.
ऋषभ पंत ने सिर्फ 28 बॉल में अपनी फिफ्टी पूरी की. इस दौरान पंत ने अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के लगाए. ऋषभ पंत का स्ट्राइक रेट 170 से ऊपर का रहा, मानो वो कोई टी-20 में इनिंग्स खेल रहे हो.
भारत के लिए टेस्ट में सबसे तेज़ फिफ्टी (FASTEST FIFTIES IN TEST FOR INDIA) • ऋषभ पंत- 28 बॉल, बनाम श्रीलंका, 2022 • कपिल देव- 30 बॉल, बनाम पाकिस्तान 1982 • शार्दुल ठाकुर- 31 बॉल, बनाम इंग्लैंड 2021 • वीरेंद्र सहवाग- 32 बॉल, बनाम इंग्लैंड 2008
बता दें कि ओवरऑल टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ फिफ्टी जड़ने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के मिस्बाह उल हक के नाम है, जिन्होंने साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 21 बॉल में फिफ्टी जड़ दी थी. ऋषभ पंत ने अपनी इस पारी में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. ऋषभ पंत ने इसी पारी में अपने 200 टेस्ट चौके भी पूरे कर लिए.
ऋषभ पंत का टेस्ट करियर
30 मैच, 51 पारी 1920 रन, 40.85 औसत शतक 4, अर्धशतक 9 चौके 205, छक्के 44

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









