
Rishabh Pant: ऋषभ पंत ने आगे बढ़कर जड़ा ऐसा शॉट, देखते रह गए जेम्स एंडरसन, फिर हंस पड़े
AajTak
इंग्लैंड के खिलाफ जारी एजबेस्टन टेस्ट में एक बार फिर ऋषभ पंत का अनोखा अंदाज़ देखने को मिला है. ऋषभ पंत ने जेम्स एंडरसन के खिलाफ एक ऐसा शॉट खेला, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया.
इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे एजबेस्टन टेस्ट में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. टेस्ट मैच के पहले ही दिन भारतीय टीम 100 से कम के स्कोर पर पांच विकेट गंवा चुकी थी. चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली जैसे बड़े प्लेयर्स भी फेल साबित हुए. जब टीम इंडिया बैकफुट पर थी, तब विकेटकीपर ऋषभ पंत ने आकर काउंटर अटैक करने की कोशिश की.
इस दौरान ऋषभ पंत अपने ही अंदाज़ से खेले, यहां उन्होंने एक बार फिर इंग्लैंड के बेस्ट बॉलर जेम्स एंडरसन को निशाना बनाया. क्रीज़ पर आने के कुछ देर बाद ही ऋषभ पंत ने क्रीज़ पर आगे बढ़कर जेम्स एंडरसन की बॉल पर चौका जड़ दिया.
ये देखकर जेम्स एंडरसन हैरान रह गए, लेकिन बाद में जब ऋषभ पंत ने उन्हें कुछ कहा तो वह ज़ोर से हंस पड़े. ऋषभ पंत का टेस्ट में भी टी-20 वाला अंदाज़ देखने को मिलता है, जब इंग्लैंड की टीम ने भारत का दौरा किया था तब भी ऋषभ पंत ने एंडरसन के खिलाफ अटैकिंग रुख अपनाया था और टेढ़े-मेढ़े शॉट खेले थे.
Pant coming down the track and smashing Anderson - she loved it and so did Jimmy 😉#ENGvIND | #INDvENG pic.twitter.com/3wz5FaDqXo
मज़े की बात ये रही कि जब ऋषभ पंत ने जेम्स एंडरसन के खिलाफ ये शॉट खेला, उसी वक्त टीवी स्क्रीन पर मैदान में बैठी एक छोटी बच्ची का विजुअल दिखाया गया. जिसमें वह बैंड बजा रही है, सोशल मीडिया पर लोगों ने इस मोमेंट को लेकर जमकर मज़े लिए और इस हालात से कनेक्ट किया.
बता दें कि इस टेस्ट सीरीज़ में ऋषभ पंत ने बल्ले से कोई खास प्रदर्शन नहीं किया है. 5 टेस्ट में उनके नाम सिर्फ 150 के करीब रन हैं. पिछले साल हुई इस सीरीज़ में ऋषभ पंत फ्लॉप रहे थे, अब सीरीज़ का आखिरी टेस्ट खेला जा रहा है तब उनसे काफी उम्मीदें हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









