
Rishabh Pant: ऋषभ पंत को आईपीएल नहीं खेलने पर भी मिलेगी पूरी सैलरी? जानें क्या कहता है BCCI का नियम
AajTak
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का इलाज मुबंई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में चल रहा है. पंत पिछले साल 30 दिसंबर को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे. इंजरी के चलते ऋषभ पंत का आईपीएल समेत कुछ बड़ी सीरीज से बाहर रहना लगभग तय है. फैन्स के मन में जरूर सवाल उठ रहा हो कि यदि पंत आईपीएल से बाहर होते हैं तो क्या उन्हें पूरी सैलरी मिलेगी. आइए इस बारे में जानते हैं...
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले साल 30 दिसंबर को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे. ऋषभ पंत का इलाज पहले देहरादून के मैक्स अस्पताल में हुआ था. फिर उन्हें एयरलिफ्ट करके मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया है. पंत की कोकिलाबेन हॉस्पिटल में बीते शुक्रवार को सर्जरी भी हुई थी.
पंत को मिलेगी पूरी आईपीएल सैलरी
ऋषभ पंत कब मैदान पर लौटेंगे यह अभी पूरी तरह क्लियर नहीं है, लेकिन गंभीर इंजरी को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि वे अगले 6 महीनों तक एक्शन से बाहर रहेंगे. इस दौरान पंत आईपीएल 2023 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज तो मिस करेंगे ही. साथ ही उनका एशिया कप 2023 और वनडे विश्व कप भी खेलना संदिग्ध हैं. वैसे फैन्स के मन में सवाल उठ रहा है कि यदि पंत आईपीएल से बाहर होते हैं तो क्या उन्हें सैलरी मिलेगी.
क्लिक करें- पहले वनडे में क्या होगी भारत की प्लेइंग-11? रोहित शर्मा ने बताया कौन करेगा ओपनिंग
आपको बता दें कि आईपीएल 2023 से बाहर रहने पर भी ऋषभ पंत को पूरी सैलरी (16 करोड़ रुपये) मिलेगी. साथ ही बीसीसीआई उन्हें केंद्रीय अनुबंध के तहत 5 करोड़ रुपये का भुगतान भी करेगा. बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल खिलाड़ियों का बीमा (Insurance) हुआ रहता है. बीसीसीआई के नियमों के अनुसार चोट के कारण आईपीएल से बाहर होने की स्थिति में ऐसे खिलाड़ियों को पूरी सैलरी मिलती है. आईपीएल फ्रेंचाइजी की बजाय बीमा कंपनी की ओर से इस पूरे बिल का भुगतान किया जाता है. पंत 2022-22 के लिए बीसीसीआई के कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट के ग्रेड-A में हैं.
दीपक चाहर को भी मिली थी सैलरी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









