
Rishabh Pant: उत्तराखंड राज्य के ब्रांड एंबेसडर बने ऋषभ पंत, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
AajTak
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शानदार प्रदर्शन कर तीनों फॉर्मेट में अपनी जगह सुनिश्चित की है. अब ऋषभ पंत को उत्तराखंड सरकार ने अपने राज्य का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है.
Rishabh Pant: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शानदार प्रदर्शन कर तीनों फॉर्मेट में अपनी जगह सुनिश्चित की है. अब ऋषभ पंत को उत्तराखंड सरकार ने अपने राज्य का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. भारत के बेहतरीन क्रिकेट खिलाडियों में से एक, युवाओं के आदर्श और उत्तराखण्ड के लाल श्री ऋषभ पंत जी को हमारी सरकार ने राज्य के युवाओं को खेलकूद एवं जन- स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से "राज्य ब्रांड एंबेसडर" नियुक्त किया है। @RishabhPant17 pic.twitter.com/7vVyoXUmwP Thank you @pushkardhami sir for giving me the opportunity to be the Brand Ambassador of promoting Sports and General Health among the people of Uttarakhand. I’ll do my best to spread this message and feeling happy that you are taking these steps towards a fitter India. https://t.co/xv17rs5bV0

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









