
Rishabh Pant: ‘इतने परिपक्व नहीं ऋषभ पंत कि कप्तान बना दो’, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का बयान
AajTak
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने ऋषभ पंत को लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए हैं. दानिश कनेरिया का कहना है कि एजबेस्टन टेस्ट के लिए विराट कोहली को ही टीम की कप्तानी करनी चाहिए.
एजबेस्टन टेस्ट से पहले कप्तान रोहित शर्मा के कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से टीम इंडिया के कैंप में चिंताएं बढ़ गई हैं. रोहित शर्मा अगर फिट नहीं होते हैं, तो कप्तानी कौन करेगा? कई तरह के नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने ऋषभ पंत को लकेर अहम टिप्पणी की है. दानिश कनेरिया का कहना है कि एजबेस्टन टेस्ट के लिए टीम इंडिया रोहित की जगह अगर किसी को कप्तान बनाने पर विचार कर रही है, तो उसमें ऋषभ पंत का नाम नहीं होना चाहिए. अपने यू-ट्यूब चैनल पर दानिश कनेरिया ने कहा कि ऋषभ पंत अभी इतने परिपक्व नहीं हैं कि उन्हें टेस्ट टीम की कप्तानी सौंप दी जाए. दानिश कनेरिया इससे पहले भी ऋषभ पंत पर कई तरह के सवाल खड़े कर चुके हैं. हाल ही में उन्होंने बयान दिया था कि ऋषभ पंत का वजन बढ़ गया है, वह ठीक से खड़े भी नहीं हो पाते हैं ऐसे में उन्हें अपने खेल और फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए.
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा कि अगर रोहित शर्मा एजबेस्टन टेस्ट तक फिट नहीं होते हैं तो विराट कोहली ही कप्तानी के लिए सबसे बेहतर च्वाइस होंगे. विराट कोहली ने सीरीज़ के पुराने मैचों में टीम की कमान संभाली थी, वह सबसे अनुभवी भी हैं और अगर वो हामी भरते हैं तो टीम मैनेजमेंट को तैयार रहना चाहिए.
दानिश कनेरिया ने कहा कि रविचंद्रन अश्विन एक बढ़िया विकल्प हो सकते हैं, लेकिन जसप्रीत बुमराह पर प्रेशर नहीं डालना चाहिए और उन्हें बॉलिंग पर ही फोकस करने देना चाहिए. गौरतलब है कि एक जुलाई से भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच की शुरुआत हो रही है. पिछले साल जो सीरीज़ कोरोना की वजह से पूरी नहीं हो पाई थी, यह उसी का बचा हुआ आखिरी टेस्ट मैच है. टीम इंडिया इस सीरीज़ में 2-1 से आगे है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









